• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डेढ़ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में हैवान को फांसी की सजा

Writer D by Writer D
16/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बहराइच
0
sentenced to death

sentenced to death

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र में डेढ़ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हैवानियत की हद पार कर उसकी हत्या कर करने के मामले में सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने घटना के मात्र 56वें दिन खुली अदालत में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए अभियुक्त को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है।

न्यायालय ने मृतका को सिंहनी नाम देते हुए घटना को काफी वीभत्स माना है। एडीजी ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये और शासन ने एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि कोतवाली नानपारा क्षेत्र के पतरहिया गांव की रहने वाली डेढ़ साल की मासूम को 22 जून को गांव का रहने वाला परशुराम घर से उठा ले गया था। गांव के बाहर स्कूल में ले जाकर उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस जांच में जुटी थी और अदालत में पुलिस ने जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल की।

राज्यमंत्री मोहसिन रजा के रिश्तेदार के घर चोरों ने बोला धावा, मुक़दमा दर्ज

इस मामले की सुनवाई करते हुए आज अपर सत्र न्यायाधीश (पास्को एक्ट) नितिन पांडेय की अदालत में ट्रायल के महज दस दिन की बहस में पैरवी अभियोजन के डीजीसी क्रिमिनल मुन्नू लाल मिश्र, विशेष लोक अभियोजक पाक्सो संत प्रताप सिंह, संतोष सिंह व सुरेंद्र मौर्या ने घटना को जघन्य अपराध मानते हुए कड़ी सजा की मांग अदालत में रखी। न्यायालय ने मृतका को सिंहनी नाम देते हुए अभियुक्त को दोषी करार देते हुए उसे फांसी की सजा सुनाई है। इसके अलावा अदालत ने 50 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।

निचली अदालत का जिले में यह ऐतिहासिक फैसला पहली बार आया है। घटना में जल्द कार्रवाई पर एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार ने पुलिस टीम को पचास हजार रुपये और राज्य सरकार की ओर से एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Tags: Bahraich Newscrime newssentenced to death
Previous Post

राज्यमंत्री मोहसिन रजा के रिश्तेदार के घर चोरों ने बोला धावा, मुक़दमा दर्ज

Next Post

मां वाराही धाम में लगने वाले बग्वाल मेला का संचालन करेगी सरकार : CM पुष्कर

Writer D

Writer D

Related Posts

Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
Main Slider

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

25/05/2026
Next Post

मां वाराही धाम में लगने वाले बग्वाल मेला का संचालन करेगी सरकार : CM पुष्कर

यह भी पढ़ें

kutcha house collapse

बारिश के बीच भरभरा कर ढह गया कच्चा मकान, महिला की मौत

13/07/2023
policemen corona positive

पंचायत चुनाव की ड्यूटी से लौटे 106 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

27/04/2021
UP Board

UP Board 2021: स्कूलों में न कमरे हैं न बाउंड्रीवाल, उन्हें बना दिया एग्जाम सेंटर

31/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version