• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां वाराही धाम में लगने वाले बग्वाल मेला का संचालन करेगी सरकार : CM पुष्कर

Writer D by Writer D
16/08/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवीधुरा में 2155.74 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बग्वाल मेले का संचालन राज्य सरकार द्वारा किए जाने की घोषणा की।

देवीधुरा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने लोहाघाट विधानसभा के लिए 3969.90 लाख रुपये की घोषणा की। देवीधुरा पहुंचने पर धामी ने सर्वप्रथम विश्व प्रसिद्ध मां वाराही धाम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उसके बाद मुख्यमंत्री ने आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा पहुंच कर पौधारोपण किया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज यहां कई योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण हो रहा है। हम आगे भी देवीधुरा क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहेंगे। प्रदेश के प्रत्येक युवा को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए हमारी सरकार रात-दिन काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित राजकीय आदर्श महाविघालय देवीधुरा के भवन का लोकार्पण करते हुए एवं स्थानीय लोगों के मांग की स्वीकार करते हुए बीएससी, बीकॉम, कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। लोहाघाट नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने, लोहाघाट पीजी कालेज में स्नातकोत्तर स्तर पर समाज शास्त्र और इतिहास विषय सृजित करने आदि की घोषणा की।

यूपी में दो आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी आशाओं एवं आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार पूरा प्रयास करेगी। महाविद्यालय के भवन लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के कक्षा-कक्षों आदि का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की बेहतर गुणवत्ता के लिए निर्माण निगम के प्रयासों को सराहा।

मुख्यमंत्री के साथ मौजूद कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने महाविद्यालय देवीधुरा के उद्घाटन को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा यह सौभाग्य की बात है देवीधुरा की जनता को एक मॉडल कॉलेज मिल रहा है। लोहाघाट विधायक पूरन फर्त्याल ने जनसभा में कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लोहाघाट विधानसभा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, जिला पंचायत अध्यक्षा ज्योति राय, एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।

Tags: cm pushkar singh dhamiUttrakhand News
Previous Post

डेढ़ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में हैवान को फांसी की सजा

Next Post

मुख्यमंत्री योगी के कार्यों को प्रियंका वाड्रा के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं : सिद्धार्थनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
Siddharth Nath

मुख्यमंत्री योगी के कार्यों को प्रियंका वाड्रा के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं : सिद्धार्थनाथ

यह भी पढ़ें

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा तारीखों का ऐलान, 4 मई से 10 जून तक चलेगी परीक्षा

31/12/2020
कोरोना वायरस

ल्यूपिन बाज़ार में उतार रही है कोविड-19 की दवा, जिसकी कीमत 49 रुपए

06/08/2020
CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने दी कांवड़ यात्रियों को शुभकामनाएं

26/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version