• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ बैंक लूट में शामिल आरोपी का हाफ एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार

Writer D by Writer D
23/12/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Encounter of accused involved in Indian Overseas Bank robbery

Encounter of accused involved in Indian Overseas Bank robbery

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) लूट में शामिल आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश बीते दिन हुए बैंक लूट की वारदात में शामिल बताए जा रहे हैं।

लखनऊ पुलिस के मुताबिक, ये एनकाउंटर चिनहट इलाके में जलसेतु के पास हुआ है। इस एनकाउंटर में अरविंद कुमार नाम का एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश राजधानी में ओवर सीज बैंक (Indian Overseas Bank) लॉकर लूट की वारदात में शामिल थे। घायल बदमाश अरविंद बिहार का निवासी है।

डीसीपी ईस्ट जोन शशांक सिंह ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों को जब रोका तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई। दो और बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई है।

यूपी में 3 खालिस्तानी आतंकी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से किया था हमला

मालूम हो कि लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में अयोध्या हाइवे किनारे इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी कि बैंक में चोरी हो गई है। बताया गया बदमाशों ने बैंक के लॉकर रूम को गैस कटर से काटा और फिर 90 लॉकरों में से करीब 42 लॉकर काट दिए। इस दौरान चोर लॉकर्स में रखे गए करोड़ों के जेवरात चोरी कर ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अलावा वह ग्राहक भी छुट्टी वाले दिन बैंक पहुंचे जिन्होंने अपने जिंदगी भर की कमाई से बनाए गए गहने और पुश्तैनी जेवरात बैंक के लॉकर में रखे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश बैंक में पीछे से घुसे थे। बैंक में पीछे जाने के लिए एक सुनसान गली और उस गली में ऊंची दीवार के बाद एक जर्जर दीवार को तोड़कर बदमाश अंदर गए। अंदर करीब 40 मीटर चलने के बाद बैंक की 9 इंच की दो दीवारों को तोड़ा और फिर लॉकर रूम में पहुंचे। गैस कटर की सहायता से लॉकर रूम को काटा गया और फिर हर एक लॉकर के कुंडे को काटकर रखे जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। वारदात में चार लोग शामिल बताए गए, जिनमें तीन को अरेस्ट कर लिया गया है।

Tags: crime newsencounterindian overseas bankLucknow News
Previous Post

यूपी में 3 खालिस्तानी आतंकी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से किया था हमला

Next Post

सत्ता छिनने के बाद पत्नी ने भी छोड़ा असद का साथ, रूस की अदालत में दी तलाक की अर्जी

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: पैसों के दुरुपयोग पर होगी सख्ती दण्डात्मक कार्यवाही: केशव प्रसाद

28/05/2026
Next Post
Bashar al-Assad's wife Asma will divorce him

सत्ता छिनने के बाद पत्नी ने भी छोड़ा असद का साथ, रूस की अदालत में दी तलाक की अर्जी

यह भी पढ़ें

murder

घरेलू विवाद में बड़े बेटे की हत्या, हत्यारोपी पिता व दो भाई फरार

04/04/2021
Vodafone Idea

वोडाफोन आइडिया फ्री में दे रहा इंटरनेट, बस कस्टमर्स को करना होगा ये एक काम

21/08/2023
Worship

भूलकर भी न करें मंदिर से जुड़ी ये गलतियां, वरना छिन जाएगी घर की सुख-शांति

17/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version