Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हरियाणा : घर में घुसकर मां-बेटी से बदसलूकी, IG हेमंत कल्सन गिरफ्तार

चंडीगढ़। पिंजाैर के एक घर में घुसकर दो महिलाओं से बदसलूकी के मामले में हरियाणा पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) हेमंत कल्सन को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार रात हुई। हेमंत कल्सन पर आरोप है कि वह पंचकूला के पिंजौर में एक घर में जबरन घुसे और दो महिलाओं से बदसलूकी की। महिलाओं की शिकायत के बाद हेमंत कल्सन के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को दी जानकारी में महिला ने बताया, “IG हेमंत कल्सन 21 अगस्त की रात को उनके घर में आए थे। उनकी गाड़ी में एक औरत भी बैठी थी, घर पर आकर आईजी मेरी बेटी को मारने लगा। मैं उस समय नहा रही थी, मैंने बाहर आकर बेटी को बचाया।”

पंजाब में कोरोना से 24 घंटों में 50 मरीजों की मौत, मृतकों की संख्या 1 हजार के पार

देर रात पिंजौर में आईजी के किए इस हंगामे के बाद मोहल्ले के लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया था। इसके बाद पुलिस को बुला कर आईजी का मेडिकल टेस्ट करवाने को कहा गया। इसके बाद पुलिस लोगों के भारी विरोध के बीच हेमंत कल्सन को पिंजौर थाने ले गई। इससे पहले भी कलसन ने इस साल 27 जुलाई को पिंजौर की एक महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था, जिसके बाद 2 अगस्त को उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

लोकसभा चुनाव के दौरान अप्रैल 2019 में हेमंत कल्सन को तमिलनाडु में चुनावी ड्यूटी के दौरान हवा में फायरिंग के लिए निलंबित कर दिया गया था। आरोप है कि आईजी हेमंत कल्सन ने एक कॉन्स्टेबल की सेमी ऑटोमेटिक गन से हवा में फायरिंग कर दी। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार ने उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाया था।

Exit mobile version