• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस केस: चारों आरोपियों को पॉलीग्राफ व ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिए गांधीनगर लाया गया

Writer D by Writer D
23/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, हाथरस
0
Hathras case

Hathras case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाथरस के गैंगरेप कांड के चारों आरोपियों को अलीगढ़ जेल से गुजरात के गांधीनगर भेज दिया गया है। वहां आरोपियों का नार्को के अलावा पॉली-ग्राफी व ब्रेन मैपिंग टेस्ट किया जाएगा।

कोर्ट के आदेश के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चारों आरोपियों को ट्रेन से रविवार देर रात गांधीनगर लाया गया था। चारों आरोपियों को गांधीनगर ले जाने की प्रक्रिया को पूरी तरह गोपनीय रखा गया।

आरोपियों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांधीनगर स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी लाया गया है। यहां नार्को टेस्ट के बाद आज ही उसकी रिपोर्ट जांच एजेंसी को सौंप दी जाएगी। बता दें कि लाई डिटेक्शन टेस्ट और नार्को टेस्ट की जरूरत पड़ने पर सीबीआई चारों आरोपियों को लेकर गांधीनगर पहुंची है।

नोएडा में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत चार लोगों ने की आत्महत्या

एफएसएल में लाई डिटेक्शन टेस्ट में आरोपियों से घटना से जुड़े कई सवाल किए जाएंगे। वहीं, ब्रेन मैपिंग के दौरान उनके हाव-भाव चेक किए जाएंगे। एक आरोपी के टेस्ट में दो दिन का समय लगेगा। इस तरह चारों आरोपियों के टेस्ट में आठ दिन का समय लगेगा। इस दौरान आरोपी साबरमती जेल में रहेंगे।

बता दें कि 14 सितंबर को उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की के साथ कुछ युवकों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया और बाद में उसके साथ मारपीट की। लड़की की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 29 सितंबर को उसकी मौत हो गई।

वन रक्षक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

आनन-फानन में लड़की के शव को हाथरस लेकर आई पुलिस ने बिना किसी परिवार के सदस्य की मौजूदगी के लड़की के शव को रातोंरात फूंक दिया। इसके बाद इस पूरे मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया और प्रदेश सरकार की चौतरफा फजीहत हुई। बाद में योगी सरकार ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की सिफारिश की।

Tags: Allahabad hcAllhabad High Courtbrain mapping testcbi in hathras casegandhinagar labgujrathahras cbi caseHathras caseHathras case probeHAthras cases Hathras rape casehathras kandhathras newsLucknow NewsNarco testpolygraphup policeगुजरातनार्को टेस्टपॉलीग्राफब्रेन मैपिंग टेस्टलखनऊ न्यूज़हाथरस कांडहाथरस केसहाथरस न्यूज
Previous Post

नोएडा में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत चार लोगों ने की आत्महत्या

Next Post

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर पुंडीर पार्टी से छ्ह साल के लिए निष्कासित

Writer D

Writer D

Related Posts

Vat Savitri Vrat
Main Slider

वट सावित्री व्रत में प्रेग्नेंट महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान

15/05/2026
Nautapa
धर्म

नौतपा में करें सूर्यदेव के इन मंत्रों का जाप, बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग

15/05/2026
Food
Main Slider

भोजन से जुड़ी ये घटनाएं देती हैं शुभ-अशुभ संकेत, जानें इनके बारे में

15/05/2026
vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Next Post
bjp leader passed away

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर पुंडीर पार्टी से छ्ह साल के लिए निष्कासित

यह भी पढ़ें

fire brokeout

पेंट-केमिकल फैक्ट्री विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

11/09/2021
female constable

महिला सिपाही पर तेजाब फेंकने की धमकी, युवक ने स्कूटी में लगाई आग

26/12/2022
छोटी कंपनियों को राहत पैकेज

छोटी कंपनियों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार कर सकती है नए पैकेज का ऐलान

18/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version