• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस कांड : लखनऊ में सपाई सड़कों पर उतरे, पुलिस ने भांजी लाठी, हिरासत में विधायक

Desk by Desk
02/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
हाथरस कांड Hathras case

हाथरस कांड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। हाथरस कांड और किसान बिल के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता राजधानी लखनऊ की सड़कों पर उतरे। शुक्रवार गांधी जयंती के मौके पर लखनऊ में पैदल मार्च निकला। पार्टी नेताओं का लक्ष्य था कि वह हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर जाकर मौन व्रत रखेंगे और सत्याग्रह करेंगे।

सपा के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री चौराहे भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई थी। वहीं प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए विक्रमादित्य मार्ग बंद करा दिया गया। इस दौरान राजभवन जाने वाली सड़क भी बंद करा दी गई थी।

सुशांत सिंह राजपूत ने मौत से ठीक एक दिन पहले रिया से की थी मुलाकात

अखिलेश यादव ने  सपा हाथरस के डीएम, एसपी पर FIR की मांग की

समाजवादी पार्टी के प्रमुख व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज ‘हाथरस की बेटी’ के लिए ‘मौन व्रत’ रख धरने पर बैठने जा रहे सपा के वरिष्ठ नेताओं व विधायकों को भाजपा सरकार ने गिरफ़्तार करके बापू-शास्त्री की जंयती के दिन सत्य की आवाज़ अहिंसक तरीक़े से दबाई है। निंदनीय! अखिलेश यादव ने कहा कि सपा हाथरस के डीएम, एसपी पर FIR की मांग करती है।

आज ‘हाथरस की बेटी’ के लिए ‘मौन व्रत’ रख धरने पर बैठने जा रहे सपा के वरिष्ठ नेताओं व विधायकों को भाजपा सरकार ने गिरफ़्तार करके बापू-शास्त्री की जंयती के दिन सत्य की आवाज़ अहिंसक तरीक़े से दबाई है. निंदनीय!

सपा हाथरस के डीएम, एसपी पर FIR की माँग करती है.#Hathras#NoMoreBJP pic.twitter.com/EDkI70o2ao

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 2, 2020

पैदल मार्च को राजभवन चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने रोका

सुबह सपा के सभी एमएलए और एमएलसी पार्टी कार्यालय पर जुटे और पैदल मार्च शुरू किया। इस दौरान राजभवन चौराहे पर उन्हें पुलिस ने रोक दिया है। उधर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर गांधी प्रतिमा की तरफ सपा विधायकों के हो रहे मार्च को रोक दिया है। इस दौरान नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की काफी देर तक पुलिस से नोकझोंक होती रही।

सत्याग्रह आंदोलन कर रहे समाजवादी नेताओं, कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया

इसके बाद पुलिस ने जगह-जगह सत्याग्रह आंदोलन कर रहे समाजवादी नेताओं, कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। हजरतगंज चौराहा, जीपीओ पर लाठीचार्ज किया गया। वहीं सभी विधायकों को हिरासत में ले लिया गया है। समाजवादी पार्टी के करीब 60 विधायक पहले राज भवन चौराहे पर धरने पर बैठे थे। 1 घंटे की धक्का-मुक्की के बाद सभी विधायक हिरासत में लिए गए. इसके बाद इन्हें इको पार्क भेज दिया गया। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी गिरफ्तार हुए हैं। वहीं कई कार्यकर्ता लाठीचार्ज में घायल हुए हैं।

बता दें कि सपा नेताओं का हजरतगंज के जीपीओ स्थित बापू की प्रतिमा पर मौन व्रत रख सत्याग्रह का कार्यक्रम था। इस दौरान पैदल मार्च में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी, विधायक शैलेन्द्र यादव ललई, नवाब इकबाल महमूद, सुनील सिंह साजन, उदयवीर सिंह समेत पार्टी के लगभग सभी वर्तमान विधायक व एमएलसी शामिल हुए।

Tags: Hathras and farmers bill SP leaders big protests in Lucknow lathicharge all MLAs in police custodyhathras newsयूपी की लेटेस्ट खबरेंयूपी पुलिसहाथरस कांड किसान बिलहाथरस कांड में सपा का लखनऊ में विरोध प्रदर्शन जगह-जगह लाठीचार्ज हिरासत में सभी विधायक
Previous Post

मूवी “खाली पीली” पर सेंसर बोर्ड ने कुछ इस तरह चलाई कैंची

Next Post

शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी का सॉन्ग ‘जरूरत’ हुआ रिलीज

Desk

Desk

Related Posts

gold
Main Slider

ज्वेलरी शोरूम से गायब कर दिए 2.5 करोड़ का सोना… कोमल का कारनाम उड़ा देगा होश

05/11/2025
Monorail Train
क्राइम

ट्रायल रन के दौरान झुक गई मुंबई की मोनोरेल, हवा में लटकी बोगी

05/11/2025
Savin Bansal
राजनीति

पीएम कार्यक्रम की तैयारी युद्ध स्तर पर, डीएम तड़के पहुंचे कार्यक्रम स्थल

05/11/2025
CM Yogi participated in the celebrations organized on the 556th Prakash Parv.
Main Slider

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री योगी

05/11/2025
CM Yogi gave flats to 72 families from the weaker income group.
Main Slider

सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को देना होगा हिसाब- सीएम योगी

05/11/2025
Next Post
zaroorat 'जरूरत

शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी का सॉन्ग 'जरूरत' हुआ रिलीज

यह भी पढ़ें

Puri Jagannath

46 साल के बाद आज खोला जाएगा पुरी जगन्नाथ का रत्न भंडार, यहां सांप करते है रखवाली

14/07/2024

एयरलाइंस को 70 फीसदी क्षमता के साथ उड़ान भरने की मिली छूट

11/11/2020
Kangana Ranaut

कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, राजद्रोह का मुकदमा… शिवसेना ने शिकायत दर्ज कराई

08/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version