• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPTET 2021 के सर्टिफिकेट जारी करने पर लगी रोक, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
14/05/2022
in शिक्षा
0
UPTET

UPTET

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टीईटी 2021 (UPTET 2021) के प्रमाण पत्र जारी करने पर रोक लगा दी है और राज्य सरकार से जानकारी मांगी है कि बीएड अभ्यर्थियों को प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक नियुक्त करने के संबंध में एनसीटीई ने कोई नई अधिसूचना जारी की है या नहीं।

यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने प्रतीक मिश्र व अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। कोर्ट ने जानना चाहा है कि एनसीटीई की 28 जून 2018 की अधिसूचना में बीएड अभ्यर्थियों को प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक नियुक्त होने के लिए योग्य माना गया है लेकिन राजस्थान हाईकोर्ट से यह अधिसूचना रद्द होने के बाद कोई नई अधिसूचना जारी की गई है या नहीं।

याचिका में टीईटी 2021 के प्रमाण पत्र जारी करने पर रोक लगाने की मांग की गई है। इसके अलावा बीएड डिग्रीधारकों को प्राइमरी स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक पढ़ाने के लिए नियुक्त करने से रोकने की भी मांग की गई है। कहा गया है कि बीएड डिग्रीधारक पूर्व में प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक नियुक्त होने के लिए योग्य नहीं थे। बाद में एनसीटीई ने 28 जून 2018 को अधिसूचना जारी कर कुछ योग्यता हासिल करने के बाद बीएड अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक नियुक्त होने के लिए योग्य करार दिया। इस अधिसूचना को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।

रेलवे में निकली ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

राजस्थान हाईकोर्ट ने उक्त अधिसूचना को गैरकानूनी करार देते हुए रद्द कर दिया। राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा कि बीएड डिग्रीधारक कक्षा एक से पांच तक के प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक नियुक्त होने के योग्य नहीं हैं।

राजस्थान हाईकोर्ट ने अधिसूचना को अवैधानिक घोषित करते हुए कहा कि अधिसूचना केंद्र सरकार के शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 23(2 ) के तहत अधिकार का उपयोग कर जारी नहीं की गई है। केंद्र सरकार को एनसीटीई की ओर से निर्धारित योग्यता को शिथिल करने का अधिकार है।

याचियों का कहना था कि टीईटी 2021 का परिणाम घोषित किया जा चुका है और अब प्रमाण पत्र जारी किए जाने हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने टीईटी का परिणाम जारी करने से पूर्व राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर विचार नहीं किया। राज्य सरकार के अधिवक्ता ने स्वीकार किया कि अधिसूचना रद्द की जा चुकी है और यदि एनसीटीई की ओर से कोई नई अधिसूचना जारी की जाएगी तो उस पर विचार किया जाएगा। कोर्ट ने इस मुद्दे पर जानकारी मांगते हुए  मामले पर सुनवाई के लिए 16 मई की तारीख लगाई है। साथ ही कहा है कि अगली सुनवाई तक कोई भी प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

यूपी पंचायती राज विभाग में निकली वैकेंसी, ऐसे होगा सलेक्शन

Tags: Education Newsuptet 2021uptet 2021 certificatesUPTET 2021 newsUPTET 2021 updates
Previous Post

पंजाब कांग्रेस को लगा झटका, इस दिग्गज नेता ने पार्टी को कहा अलविदा

Next Post

Wrap-up पार्टी में जमकर झूमे कपिल शर्मा, पत्नी गिन्नी ने भी लगाए ठुमके

Writer D

Writer D

Related Posts

School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
Sarvodaya School
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में सर्वोदय विद्यालयों का कमाल, यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

25/04/2026
Home Guard Recruitment Exam
Main Slider

होमगार्ड भर्ती परीक्षा : पहले दिन की प्रथम पाॅली की परीक्षा सम्पन्न

25/04/2026
Uttarakhand Board Result
Main Slider

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10 और इंटर में 85.11 फीसदी छात्र सफल

25/04/2026
UP Board 12th Result
Main Slider

UP Board 12th का रिजल्ट जारी, सीतापुर की शिखा वर्मा ने किया टॉप

23/04/2026
Next Post

Wrap-up पार्टी में जमकर झूमे कपिल शर्मा, पत्नी गिन्नी ने भी लगाए ठुमके

यह भी पढ़ें

pitru paksha

पितृपक्ष में गलती से भी न करें ये काम, वरना वंशवृद्धि पर लग जाएगा ग्रहण

13/09/2025
corona in UP

उत्तर प्रदेश के 66 जिलों में नहीं मिला एक भी कोरोना का एक भी मरीज

10/11/2021
Fire breaks out in an electricity meter manufacturing factory

बिजली का मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में आग का तांडव, 26 कर्मचारी झुलसे

12/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version