• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूमि विवाद में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष में हेड कांस्टेबल की हत्या

Writer D by Writer D
28/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, भदोही
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भदोही जनपद में सोमवार की रात दो पक्षों से भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। मारपीट में बीच बचाव करने गए जौनपुर के सुरेरी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान मंगलवार को हेड कांस्टेबल ने दम तोड़ दिया। मामला भदोही के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के सरपतहां गांव का है। दो पक्षों के बीच मारपीट में बीच-बचाव करने गए हेडकांस्टेबल फूलचंद्र मिश्र (48) पर एक पक्ष ने खूंटे से हमला कर घायल कर दिया था।

मृत हेड कांस्टेबल प्रयागराज के ट्रांसपोर्टनगर के रहने वाले थे। वह जौनपुर के सुरेरी थाने में तैनात थे। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रयागराज के कृष्ण विहार कालोनी, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी फूलचंद्र मिश्र सोमवार को अपने साथी अनिल सिंह निवासी परऊपुर मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर और मृत्युंजय मिश्र निवासी भानूपुर सुरेरी जौनपुर के साथ ज्ञानपुर के सरपतहां निवासी परिचित कैलाश दूबे के यहां आए थे।

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, जानमाल के नुकसान की फिलहाल सूचना नहीं

शाम को कैलाश दूबे और उनके पड़ोसी विधान दूबे के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे फूलचंद्र मिश्र पर विपिन दूबे ने खूंटा उखाड़कर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत होकर गिर गए। आनन-फानन उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की बेटी नीतू मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने विपिन और राहुल दूबे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। भदोही के एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। हेड कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Tags: Bhadohi newscrime newsup news
Previous Post

डिफेंस इण्डस्ट्रियल काॅरिडोर एक ग्रीन-फील्ड परियोजना : योगी

Next Post

आंगनबाड़ी केंद्रों के सुधार से अंत्योदय की परिकल्पना होगी साकार : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anjeer ki Kheer
Main Slider

डायबिटीज के मरीज ऐसे बनाएं ये खीर

11/05/2026
Stuffed Parwal
Main Slider

बेहद लाजवाब लगती है ये डिश, नोट कर लें मजेदार रेसिपी

11/05/2026
Rooh Afza Sharbat
Main Slider

गर्मी से राहत देता है ये ड्रिंक, चाहे तो रोजाना करें सेवन

11/05/2026
फैशन/शैली

पतली आईब्रो को बनाना है घना, तो करें इस रस का इस्तेमाल

11/05/2026
Lip Balm
फैशन/शैली

रूखे होठो को सॉफ्ट बनाने के लिए बनाए लिप बाम

11/05/2026
Next Post

आंगनबाड़ी केंद्रों के सुधार से अंत्योदय की परिकल्पना होगी साकार : योगी

यह भी पढ़ें

होंठो में छिपी होती है चेहरे की सुंदरता, जानें मेकअप का सही तरीका

21/08/2021
CM Dhami

संकल्प में नहीं होना चाहिए कोई विकल्प: सीएम धामी

14/02/2024
Dev Diwali

Dev Diwali: 12 लाख दीयों से रोशन होंगे घाट, सीएम योगी पहला जलाएंगे दीपक

27/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version