• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में तैयार होने लगे हेल्थ एटीएम एक्सपर्ट, स्वास्थ्य सेवाओं में दिखेगा बड़ा परिवर्तन

Writer D by Writer D
19/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Health ATM

Health ATM

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) ने 200 चिह्नित स्वास्थ्य यूनिट्स में एक्सपर्ट कर्मियों के साथ हेल्थ एटीएम (Health ATM) को स्थापित कर दिया है। सरकार का लक्ष्य जल्द से जल्द प्रदेश के सभी 4600 वेलनेस सेंटर पर हेल्थ एटीएम स्थापित करने का है, इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) हाल ही में सार्वजनिक घोषणा भी कर चुके हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री के निर्देश पर हेल्थ एटीएम (Health ATM ) के साथ ही टेलीकंसल्टेशन की सुविधा भी अतिशीघ्र प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलने लगेगी। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण का कार्य शुरू हो चुका है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर महीने में प्रदेश के पहले हेल्थ एटीएम का उद्घाटन करते हुए यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं में अहम बदलाव की नींव रखी थी।

तकनीक के बेहतर उपयोग से सर्वसुलभ होगी अच्छी स्वास्थ्य सुविधा

प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों में स्थापित हेल्थ एटीएम मशीनों को संचालित करने के लिए प्रदेशभर के 200 स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण बीते दिनों राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मुख्यालय में संपन्न हुआ है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थसारथी सेन शर्मा के अनुसार आने वाले वक्त में स्वास्थ्य सुविधाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए तकनीक का बेहतर उपयोग किए जाने के लिए हेल्थ एटीएम बहुत कारगर सिद्ध होंगे। साथ ही प्रशिक्षण के बाद स्वास्थ्यकर्मी मरीजों के लिए बेहद मददगार साबित होंगे।

इलाज में होगी समय की बचत

उन्होंने बताया कि इन एक्सपर्ट स्वास्थ्यकर्मियों के जरिए 30 तरह की जांचों की रिपोर्ट बहुत कम समय में मरीजों को प्रिंटआउट, वाट्सऐप, ई-मेल और एसएमएस के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही साथ जांच के रिजल्ट को टेलीमेडिसिन हब पर डॉक्टरों के द्वारा साझा किया जाएगा। इससे इलाज में समय की बचत होगी और एक ही छत के नीचे जांच व इलाज उपलब्ध होने से मरीज के तीमारदारों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की होगी जवाबदेही

प्रमुख सचिव के अनुसार जिन स्थानों पर हेल्थ एटीएम की स्थापना की गयी है, वहां यदि चिकित्सक की तैनाती नहीं है, ऐसी स्थिति में टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श प्रदान किए जाने का भी प्रावधान है। अधिकारी के अनुसार जिन 200 स्थानों पर हेल्थ एटीएम लगाए गये हैं वहां निर्धारित जांच के बाद वीडियो कंसल्टेशन की सुविधा शुक्रवार से शुरू कर दी गयी है। इसमें डॉक्टरों की ओर से मिलने वाले मेडिकल प्रिस्क्रप्शन को मरीज के फोन पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसके प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हेल्थ एटीएम के संपूर्ण संचालन के लिए जिम्मेदार होंगे। साथ ही हेल्थ एटीएम द्वारा ई संजीवनी में उपलब्ध चिकित्सकों के जरिए टेलीकंसल्टेशन सेवाएं प्राप्त किये जाने का प्रावधान भी प्रक्रियाधीन है।

Tags: cm yogiHealth ATMLucknow NewsYogi News
Previous Post

झोपड़ी में घुसा पुलिस का अनयिंत्रित वाहन, मासूम सहित तीन घायल

Next Post

सीएम धामी ने नौ निकायों को अटल निर्मल पुरस्कार से किया सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग: सीएम योगी

30/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर आधी आबादी के साथ किया ‘जघन्य अपराध’

30/04/2026
women's reservation protest
Main Slider

विधान सत्र से पहले प्रदर्शन, महिला आरक्षण पर बढ़ी सियासी गर्मी

30/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेस-वे से यूपी को मिला नया ‘टूरिज्म बूस्ट’, महाभारत और जैन सर्किट के साथ संभल में पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा

29/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां ही नहीं, दौड़ेंगे सपने और अवसर

29/04/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने नौ निकायों को अटल निर्मल पुरस्कार से किया सम्मानित

यह भी पढ़ें

Sharad Pawar

शरद पवार के खिलाफ नहीं बीजेपी ने नहीं उतारे उम्मीदवार, निर्विरोध पहुंच जाएंगे राज्यसभा

05/03/2026
BJP office

बीजेपी कार्यालय पर हमले की साजिश, सुरक्षा बढ़ी

03/06/2022
ms dhoni

भारत में लोकप्रियता के मामले में सबसे आगे निकल गए हैं एमएस धोनी

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version