Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना से जंग जीत कर आए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन फिर संभालेंगे कामकाज

स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन

स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन

नई दिल्ली दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन सोमवार से अपना कामकाज फिर संभालेंगे।

सत्रह जून को कोरोना वायरस से संक्रमित और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जैन स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। उनकी अनुपस्थिति में जैन के प्रभार वाले सभी मंत्रालयों का अतिरिक्त कार्यभार उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिया गया था।

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं व नेताओं से प्रियंका गांधी ने की अपील

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ट्वीट किया, “हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन तंदरुस्त हो गए है। वह आज अपना कामकाज संभालेंगे। सत्येन्द्र का वापस काम पर लौटने पर स्वागत और शुभेच्छा।”

Exit mobile version