Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं व नेताओं से प्रियंका गांधी ने की अपील

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से देश के कई हिस्सों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव मदद करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘असम, बिहार और यूपी के कई क्षेत्रों में आई बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है। लाखों लोगों पर संकट के बादल छाए हुए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हम तत्पर हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं से अपील करती हूं कि प्रभावित लोगों की मदद करने का हर संभव प्रयास करें।’

प्रयागराज : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी सुनील भरतिया को किया गिरफ्तार

देश के कुछ राज्यों में बाढ़ से हाल बेहाल है। सबसे ज्यादा नुकसान असम को उठाना पड़ा है। राज्य सरकार ने सोमवार को बताया कि असम में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में छह और लोगों की जान चली गई है। इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 85 तक पहुंच गया है। वहीं, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि बाढ़ के कारण 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

इससे पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने बढ़ते कोरोना के मामलों पर भी चिंता जताई थी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर तंज कसते हुए लिखा था कि लखनऊ में बैठकर ही उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना से लड़ने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन वहीं से दो किलोमीटर उनके दावों की पोल खुल रही है। यूपी में कोरोना की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सरकार को झूठे दावों की बजाय सुदृढ़ व पारदर्शी नीतियों से काम लेना होगा।

सोनभद्र : 20 पुलिसकर्मियों समेत 34 कोरोना संक्रमित, 71 लोग हुए रोगमुक्त

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में दूसरी बार कोरोना के नए मामलों की संख्या 2 हजार को पार कर गई। रविवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 2250 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 49247 हो गई है। अभी तक 1146 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मामलों में से 29845 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। राज्य में फिलहाल कोरोना के 18256 सक्रिय मामले हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Exit mobile version