• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल के मंत्री गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई कार्रवाई

Writer D by Writer D
30/05/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Satyendra Jain

Satyendra Jain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका लगा। दिल्ली में आप सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) को गिरफ्तार किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन के मामले में यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि फर्जी कंपनियों के जरिये आए पैसे का उपयोग भूमि की सीधी खरीद के लिए या दिल्ली और उसके आसपास कृषि भूमि की खरीद के लिए लिए गए ऋण की अदायगी के लिए किया गया था।

इसी बीच दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सत्येंद्र जैन पर लगे आरोपों को  फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ 8 साल से एक फर्जी केस चलाया जा रहा है। अभी तक कई बार ED बुला चुकी है। बीच में कई साल ED ने बुलाना भी बंद कर दिया था क्योंकि उन्हें कुछ मिला ही नहीं। अब फिर शुरू कर दिया क्योंकि सत्येंद्र जैन हिमाचल के इलेक्शन इंचार्ज हैं।

सिसोदिया ने केंद्र पर हमला बोला

सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल में बीजेपी बुरी तरह से हार रही है। इसीलिए सत्येंद्र जैन को आज गिरफ्तार किया गया है ताकि वो हिमाचल नहीं जा सकें। वे कुछ दिनों में छूट जाएंगे क्योंकि केस बिलकुल फर्जी है।

बीजेपी ने आप की ईमानदारी पर कसा तंज

वहीं सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने आप सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी ने ‘ये हैं ईमानदार सरकार के ईमानदार मंत्री’ कहते हुए दिल्ली की आम आदमी सरकार पर तंज किया है।

80 हजार करोड़ के निवेश से पांच लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

विवादों से रहा नाता

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के साथ ही साथ सत्येंद्र जैन पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। जैन पर अधिकारों के दुरुपयोग के भी कई आरोप लग चुके हैं। सत्येंद्र जैन की बेटी सौम्या जैन को मोहल्ला क्लिनिक के लिए सलाहकार नियुक्त किए जाने के मामले ने भी काफी तूल पकड़ा था। इस मामले की जांच सीबीआई तक को दी गई थी।

केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं सत्येंद्र जैन

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन पेशे से आर्किटेक्ट हैं। सत्येंद्र को केजरीवाल का काफी करीबी नेता माना जाता है। यही वजह है कि केजरीवाल की छोटी कैबिनेट में उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां मिली हुई थीं। सत्येंद्र जैन ने अन्ना आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई थी। जिसके बाद जैन आम आदमी पार्टी से जुड़ गए थे।

Tags: delhi newsEDKejriwal GovernmentNational newssatyendra jain
Previous Post

ज्ञानवापी मस्जिद- श्रृंगार गौरी मामले में अगली सुनवाई चार जुलाई को

Next Post

बस-बोलेरो की भीषण भिड़ंत में चार की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

10/05/2026
Next Post
kanwariyas

बस-बोलेरो की भीषण भिड़ंत में चार की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

Wednesday fast

इस तरह करें भगवान गणेश की पूजा, पूरी होगी मनोकामना

19/07/2022
JP Nadda to be on lucknow tour

दो दिन के लिए लखनऊ आ रहे है जेपी नड्डा, कैबिनेट मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी चर्चा

18/01/2021
Transfer

पंचायत चुनाव से पहले, योगी सरकार ने बदले छह जिलों के DM, देखें पूरी लिस्ट

03/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version