Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी,कहा- महामारी की चुनौती अब भी कायम

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पिछले हफ्ते घटकर 1.68 पर आ गई। इसे पहले ये 5.86 फीसदी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि, महामारी की चुनौती अब भी कायम है। हमें अक्तूबर से दिसंबर तक तीन महीने सतर्क रहना है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, कोविड की चुनौती अब भी खत्म नहीं हुई है। कुछ हद तक हम कह सकते हैं कि हम दूसरी लहर को काबू में नहीं कर सके हैं। हमें लगातार प्रयास करना होंगे। हम अभी यह ना समझें की कोविड खत्म हो चुका है। हमारे सामने कोविड की कई सारी चुनौतियां हैं और हमें उस पर काम करने की जरूरत है। हमें अभी भी कोविड व्यवहार को बनाए रखना है। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 22 हजार के करीब मामले दर्ज किए गए। आज भी देश में औसतन 20,000 मामले सामने आ रहे हैं।

संयुक्त सचिव अग्रवाल ने बताया कि पिछले हफ्ते कोरोना के 56 फीसदी नए मामले केरल से दर्ज़ किए गए हैं। देश के पांच राज्यों- केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मिजोरम व कर्नाटक में 10 हजार से ज्यादा सक्रिय केस हैं।

पांच राज्य ऐसे हैं जहां अभी भी 10,000 से ज़्यादा सक्रिय मामले बने हुए हैं। केरल में 1,22,000 के करीब सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में 36,000 के करीब सक्रिय मामले हैं। तमिलनाडु, मिजोरम और कर्नाटक में भी सक्रिय मामले अधिक संख्या में हैं।

सीएम योगी ने शहंशाहपुर में गौशाला पर बनी बायोगैस प्लांट का किया निरीक्षण

पॉजिटिविटी दर 5 से 10 फीसदी

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अरूणाचल प्रदेश व असम के कुछ जिलों समेत देश के 28 जिले ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी दर पांच से दस फीसदी है। यह उच्च संक्रमण दर है। 34 जिलों में तो साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 10 फीसदी से भी ज्यादा है। लक्षद्वीप, चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार व सिक्किम में 100 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लग गया है।

सरकार ने कहा, कृपया अपने अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर पर नजर रखें’, अधिकारी ने लोगों को त्योहारों, शादियों के मौसम में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने के खतरों के बारे में चेतावनी दी।

Exit mobile version