• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इलाज के अभाव में मर जाते थे बच्चे, सपा कभी देखने तक नहीं जाती थीः योगी

Writer D by Writer D
02/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। 2017 से पहले स्वास्थ्य सेवाओं की बदहा ल स्थिति का हवाला देते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने विधान परिषद में तत्कालीन समाजवादी पार्टी पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि संचारी रोग, इन्सेफलाइटिस, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार हमारे बच्चों को निगल लेती थी। 40 साल में इन्सेफलाइटिस से 50 हजार बच्चों ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में जान गंवा दी।

सपा सरकार चार बार सत्ता में रही, मगर कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया। आज जो फ्री दवा मिल रही है वह 1997 में कल्याण सिंह के चीफ मिनिस्टर रहते मेरे प्रस्ताव पर उन्होंने शुरू की। सपा कभी गई ही नहीं बच्चों को देखने के लिए। मरने वाले ज्यादातर बच्चे दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के थे। उनके प्रति कभी संवेदना नहीं आई। जाति की बात करते हैं मगर गरीब, अतिपिछड़ा, वंचित बच्चा दवा के आभाव में दम तोड़ रहे थे। आज मैं कह सकता हूं कि सभी विभागों ने टीम की तरह काम किया और हमने इन्सेफलाइटिस पर 96 प्रतिशत तक काबू पा लिया है। डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण है। कालाजार और चिकनगुनिया पर नियंत्रण के लिए भारत सरकार ने हमें सम्मानित किया है।

सपा के शासन में होते थे स्वास्थ्य घोटाले

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि सपा में जननी सुरक्षा योजना में 75 करोड़ का घोटाला किया गया। आज 500 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस प्रदेश में काम कर रही हैं। 2017 से पहले भारत सरकार फ्री में देना चाहती थी, तब सपा सरकार ने उसे लेने से इनकार कर दिया। कोरोना कालखंड में ये नया जीवन दान दे रही थी। आयुष्मान भारत से यूपी में 10 करोड़ लोगों को हम लोग 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दे रहे हैं। राजकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा 2017 से पहले नहीं थी, बजट में भी इसकी व्यवस्था की गयी है।

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला हमने फरवरी 2020 में लागू किया। इसके माध्यम से अबतक 11 करोड़ 72 लाख 29 हजार लोग लाभान्वित हुए हैं। इसमें से 2 लाख 770 गंभीर रोगियों के उपचार की व्यवस्था की गयी है। 11 लाख से अधिक गोल्डेन कार्ड उपलब्ध कराए गये हैं। 250 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को टेली मेडिसिन की सेवा से जोड़ा गया है। 361 सीएचसी में टेली रेडियोलॉजी सेवा उपलब्ध कराई गई है। 2017 से पहले प्रदेश के अधिकांश जनपदों में कोई वेंटिलेटर नहीं थे। कोरोना काल में 36 जनपदों में वेंटिलेटर नहीं थे आज प्रदेश के सभी जनपदों में वेंटिलेटर की सुविधा है।

यूपी के कोविड प्रबंधन की दुनिया में चर्चा

सीएम (CM Yogi) ने आगे कहा कि कोविड आज यूपी में समाप्त हो गया है। महामारी की स्थिति लगभग समाप्त हो चुकी है। यूपी के कोविड प्रबंधन को डब्लू एचओ और नीति आयोग ने भी सराहा है। उन्होंने कहा कि मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत अलग-अलग अभियान चले। इनमें 36 लाख 82 हजार बच्चों को, 10 लाख 31 हजार गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किया गया। राष्ट्रीय क्रिमी मुक्त अभियान में 7 करोड़ 13 लाख बच्चों को इससे लाभान्वित किया गया। 2016 की तुलना में देखेंगे तो मातृ मृत्यु दर 197 थी 2019 में 167 पर पहुंच गयी है। नवजात शिशु मृत्युदर 30 प्रति हजार से घटकर 28 हो गई है। शिशु मृत्युदर 45 प्रति हजार से घटकर 38 हो गयी है।

यूपी में संस्थागत प्रसव 67 प्रतिशत से बढ़कर 84 फीसदी हो गया। टीकाटकरण 70 फीसदी हो गया है। ये स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य हुआ है। आज प्रदेश के हर जनपद में निशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान करने जा रहे हैं। सपा सरकार में मेडिकल में सीटें बेची जाती थीं। एमबीबीएस की सीटें केवल 1990 थीं। आज हर जनपद में मेडिकल कॉलेज की ओर हम बढ़ चुके हैं। रायबरेली और गोरखपुर में एम्स का संचालन हो रहा है।

गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करने वाला ग्रंथ है रामचरित मानस: सीएम योगी

आज यूपी में एमबीबीएस की सीटें 1990 से बढ़कर 8528 सीटें हो चुकी हैं। पीजी की सीटें 741 से बढ़कर 2868 सीटें हो चुकी हैं। प्रदेश के अंदर पीडियाट्रिक आईसीयू 6700 हो चुके हैं। 2016 में चिकित्सा शिक्षा का बजट केवल 1900 करोड़ था, आज इसे बढ़ाकर 10 हजार करोड़ तक हम लेकर आए हैं। लखनऊ में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर मेडिकल यूनिवर्सिटी के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

भाजपा सरकार में सर्वाधिक किसान हो रहा है अपमानित: अखिलेश यादव

Next Post

आश्चर्य है! पूर्व मुख्यमंत्री पूछते थे ये कृषि विज्ञान केंद्र क्या है: मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Singh
उत्तर प्रदेश

एमपी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, पूर्व कुलपति प्रो यूपी सिंह का निधन; सीएम योगी ने जताया शोक

27/09/2025
CM Yogi
Main Slider

मौलाना भूल गया था कि यूपी में सरकार किसकी है… बरेली बवाल पर बोले योगी आदित्यनाथ

27/09/2025
Tauqeer Raza
उत्तर प्रदेश

मोहम्मद के नाम पर मरना कबूल… बवाल के बाद मौलाना तौकीर रजा ने दिया बड़ा बयान

27/09/2025
Deepak's killer Zubair Qureshi killed in encounterDeepak's killer Zubair Qureshi killed in encounter
उत्तर प्रदेश

दीपक हत्याकांड में एसटीएफ़ का एक्शन, एक लाख का इनामी पशु तस्कर एनकाउंटर में ढेर

27/09/2025
UP Tourism
उत्तर प्रदेश

बनारस के घाट से बुद्ध सर्किट तक, यूपी पर्यटन का पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

26/09/2025
Next Post
CM Yogi

आश्चर्य है! पूर्व मुख्यमंत्री पूछते थे ये कृषि विज्ञान केंद्र क्या है: मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

government nursing colleges

नर्सिंग में बनाना है करियर, तो यूपी के इन कॉलेजों में करें आवेदन

17/04/2022
Bus Falls

खाई में गिरी तेज रफ्तार बस, 16 की मौत

19/03/2023
Hyderabadi Dum Veg Biryani

ईद पर बनाए हैदराबादी दम वेज बिरयानी, स्वाद बना देगा दीवाना

10/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version