• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोहम्मद के नाम पर मरना कबूल… बवाल के बाद मौलाना तौकीर रजा ने दिया बड़ा बयान

Writer D by Writer D
27/09/2025
in उत्तर प्रदेश, बरेली, राजनीति
0
Maulana Tauqeer Raza

Maulana Tauqeer Raza

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा (Tauqeer Raza) ने 19 सितंबर को घोषणा की थी कि शुक्रवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान से विरोध-प्रदर्शन निकाला जाएगा। इस घोषणा के बाद ही ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर सड़कों पर उतरे। वहीं देर रात तौकीर रजा ने एक वीडियो जारी किया और बड़ा बयान दिया।

अतीक और अशरफ जैसे मुझे भी गोली मार दो

वीडियो में तौकीर रजा (Tauqeer Raza) कहते दिखाई दे रहे हैं,’अतीक और अशरफ जैसे मुझे भी गोली मार दो, मोहम्मद के नाम पर मरना मुझे कबूल है। मैं नजरबंद हूं और मुझको घर से नहीं निकलने दिया जा रहा है।’ साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। मौलाना ने इस पूरे घटनाक्रम को साजिश बताया।

प्रशासन मुसलमानों को रसूल का नाम लेने से रोक रहा

वीडियो में मौलाना (Tauqeer Raza) ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। मौलाना ने कहा कि प्रशासन मुसलमानों को रसूल का नाम लेने से रोक रहा है। उनके अनुसार, यह पूरा मामला एकतरफा है और मुसलमानों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। मौलाना ने कहा हमने अमन का रास्ता अपनाया। हम नमाज पढ़ते रहे। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे, लेकिन हमें झूठे बयानों से बदनाम किया गया।

तौकीर रजा (Tauqeer Raza) ने कहा कि मेरे नाम से फर्जी लेटरपैड पर बयान जारी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यह मामला जितना दबाने की कोशिश की जाएगी, उतना ही ज्यादा सामने आएगा। मौलाना ने इसे पूरी तरह से साजिश करार दिया और कहा कि मुसलमानों को बदनाम करने की योजना के तहत यह सब किया जा रहा है।

मौलाना (Tauqeer Raza) ने कहा कि दंगे के लिए मुसलमान जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि पुलिस-प्रशासन ने माहौल खराब किया है। मुसलमानों ने कोई पत्थरबाजी नहीं की। अगर दंगा नहीं हुआ तो भी पुलिस-प्रशासन ने मुसलमानों पर फसाद का आरोप लगाया। असल में शांति को नुकसान पुलिस ने पहुंचाया है। मौलाना ने साफ कहा कि एकतरफा कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मौलाना ने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर ऐसे ही रवैया अपनाया गया तो हालात और बिगड़ेंगे। वीडियो में मौलाना ने कहा कि उन्हें गिरफ्तारी का अंदेशा है। उन्होंने कहा अगर मैं गिरफ्तार होता हूं, तब भी मुल्क के लिए, शहर के लिए और कौम के लिए ऐसे ही काम करता रहूंगा। मौलाना ने अपने समर्थकों और मुसलमानों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि वे मोहब्बत-ए-रसूल के नाम पर खड़े रहें।

वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

उन्होंने कहा कि हम मोहम्मद साहब के नाम पर जान देने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन प्रशासन का यह रवैया गलत है। मौलाना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। जिस घर पर उन्हें नजरबंद रखा गया था, वहां से पुलिस उन्हें देर रात हिरासत में लेकर किसी दूसरी जगह लेकर चली गई। इस कार्रवाई के बाद बरेली में तनाव और बढ़ गया। तौकीर रजा को शहर से बाहर किसी अज्ञात जगह पर रखा गया है। पुलिस हिरासत में तौकीर रजा से पूछताछ जारी है।

Tags: bareiley news
Previous Post

धराली आपदा में लापता लोगों का जारी होगा मृत्यु प्रमाण पत्र, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Next Post

मौलाना भूल गया था कि यूपी में सरकार किसकी है… बरेली बवाल पर बोले योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Next Post
CM Yogi

मौलाना भूल गया था कि यूपी में सरकार किसकी है... बरेली बवाल पर बोले योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

बिकरू कांड: विकास दुबे एनकाउंटर में जांच आयोग ने पुलिस को दी क्लीन चिट

20/08/2021
Amarnath Yatra

भारी बारिश ने अमरनाथ यात्रा पर लगाई ब्रेक, भूस्खलन में फंसे कई यात्री; सेना ने संभाला मोर्चा

17/07/2025
CM Vishnu Dev Sai

गौ-आधारित जैविक एवं प्राकृतिक खेती किसानों के लिए खुशहाली का रास्ता : मुख्यमंत्री साय

09/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version