• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धराली आपदा में लापता लोगों का जारी होगा मृत्यु प्रमाण पत्र, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Writer D by Writer D
27/09/2025
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cloudburst in Dharali

cloudburst in Dharali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धराली: उत्तराखंड में बादल फटने के कारण तबाही का मंजर धराली (Dharali) में देखने को मिला था। जब यहां बादल फटने के कारण पूरा गांव मलबे की चपेट में आ गया था। इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही कई लोग लापता हुए थे, हादसे के 51 दिन बाद सरकार ने लापता लोगों का डेथ सर्टिफिकेट जारी करने का आदेश दिया है।

धराली हादसे (Dharali Disaster) को लगभग 2 महीनों का समय होने वाला है। इस हादसे में 67 लोग लापता हुए थे। जिन्हें प्रशासन की तरफ से खोजने की कोशिश की गई थी। हालांकि इनका कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है। यही कारण है कि अब सरकार ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद 67 लोगों का मृत्यु प्रमाण जारी करने का फैसला लिया है।

केंद्र सरकार की तरफ से मिली मंजूरी

डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद लापता लोगों के परिवार जनों को राहत के तौर पर आर्थिक सहायता दी जाएगी। हादसे के बाद प्रदेश सरकार की तरफ से लापता लोगों का मृत्यु पंजीकरण करने को लेकर गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। महारजिस्ट्रार गृह मंत्रालय ने लापता लोगों का मृत्यु पंजीकरण करने की अनुमति दे दी है।

अब गृह मंत्रालय ने 2021 की तर्ज पर धराली आपदा (Dharali Disaster) में लापता लोगों का मृत्यु पंजीकरण करने की अनुमति दी है। साल 2021 में चमोली जिले के रैणी में इस तरह का हादसा सामने आया था।

कैसे जारी होगा मृत्यु प्रमाण पत्र?

केंद्र सरकार ने भले ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश दिए हों, लेकिन इसमें भी लंबा समय लगेगा। आपदा में लापता लोगों को मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पहले लापता व्यक्ति की शिकायत दर्ज करनी होगी। इसके बाद 30 दिन का नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद कोई आपत्ति दर्ज न होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।

कब हुआ था धराली में हादसा (Dharali Disaster) 

उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त को दोपहर 1:45 बजे बादल फट गया था। खीर गंगा नदी में बाढ़ आने से 34 सेकेंड में धराली गांव जमींदोज हो गया था। धराली पहुंचने वाली सड़कें खत्म हो चुकी हैं। मलबा इतनी तेजी से गांव में पहुंचा था कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

Tags: cloudburst in dharalidharali disaster
Previous Post

दीपक हत्याकांड में एसटीएफ़ का एक्शन, एक लाख का इनामी पशु तस्कर एनकाउंटर में ढेर

Next Post

मोहम्मद के नाम पर मरना कबूल… बवाल के बाद मौलाना तौकीर रजा ने दिया बड़ा बयान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
लेखिका:- श्रीमती आशा मिश्रा
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलॉज में पापा के दीना मामा

25/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
Next Post
Maulana Tauqeer Raza

मोहम्मद के नाम पर मरना कबूल... बवाल के बाद मौलाना तौकीर रजा ने दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ें

neha himansh

हिमांश कोहली का नेहा कक्कड़ से माफी मांगने वाला फेक वीडियो वायरल

11/11/2020
CM Dhami

धामी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस ने हमेशा काले कारनामे किए हैं

31/03/2024
सपना चौधरी sapna chaudhary

सपना चौधरी के नए गाने मचाई धूम, 5 दिन में 62 लाख से ज्यादा व्यूज

24/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version