Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा सरकार ने यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्दशा कर दी: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार में उप्र की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल – अखिलेश यादव

 

UP’s health services in bad shape under BJP government

 

– फोटो खिंचाऊ दौरे बंद कर दम तोड़ चुकी स्वास्थ सेवाओं को सुधारें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

 

 

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमलावर है। वह सोशल मीडिया के जरिए उप्र की सत्ता संभाल रही योगी सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एक ही बेड पर दो-दो प्रसूताओं को इलाज देने को मामले में भाजपा सरकार को घेरा है। साथ ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बदहाल बताया है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि, ट्वीट कर कहा कि ‘गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति विभाग में एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज हो रहा है। यह मुख्यमंत्री के गृह जनपद का हाल है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ध्वस्त है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने स्वास्थ्य विभाग की बागडोर संभाल रहे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर भी तंज कसा। सपा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री को छापेबाज़ उपमुख्यमंत्री बताया! कहा कि ‘अपने फोटो खिंचाऊ दौरे बंद कर दम तोड़ चुकी स्वास्थ सेवाओं को सुधारें। उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं और 24 घंटे बिजली देने का वादा करने वाली सरकार में टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज हो रहा है, यह शर्मनाक है!

अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, TRS नेता ने काफिले के आगे लगाई कार

उन्होंने कहा कि ‘लालगंज के सीएचसी में सामने आई तस्वीर स्तब्ध करने वाली है। दो साल से जनरेटर खराब, स्वास्थ्य विभाग बेखबर। ये नंबर वन स्वास्थ्य सेवाओं का हाल है। औरैया के अस्पताल में जुकाम व एलर्जी की दवाएं भी उपलब्ध नहीं है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्दशा कर दी है, जनता पीड़ित है।

Exit mobile version