• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अधिकारी सुनिश्चित करें कि लोगों को एक ही काम के लिए बार- बार नहीं दौड़ना पड़े: सीएम योगी

Writer D by Writer D
15/05/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। सीएम योगी (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना दिवस, तहसील दिवस और अधिकारी हर दिन के जनता दर्शन (Janta Darshan) में आने वाले मामलों का तत्काल निस्तारण करें और सुनिश्चित करें कि लोगों को एक ही काम के लिए बार- बार नहीं  दौड़ना  पड़े।

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान ये निर्देश दिये। इस दौरान सीएम ने दूर- दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनी और जनता की समस्याओं के जल्द से जल्द निराकरण के लिए उन्हें आश्वस्त किया।

रविवार की सुबह करीब 7.45 बजे मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) हिंदू सेवाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 200 लोगों से की मुलाकात की। यहां सर्वाधिक संख्या महिलाओं की रही। पुलिस और राजस्व से जुड़ी समस्याओं की भरमार रही। मुख्यमंत्री ने सभी की एक-एक कर समस्याओं को सुना और साथ चल रहे अफसरों को कार्रवाई के लिए ताकीद किया। हिंदूसेवाश्रम से निकलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यात्री निवास गए, जहां करीब 600 लोगों की समस्याओं को सुना। सभी से एप्लिकेशन लेकर अधिकारियों को सौंपा। यहां मुख्यमंत्री ने     देवरिया पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों पर मिलीडीआईजी जे रविन्द्र गौड़ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। करीब सवा घन्टे मुख्यमंत्री यात्री निवास में रहे।

कुर्सियों पर बैठे एक-एक व्यक्ति से मुलाकात कर उनकी लिखित शिकायत ली। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए साथ चल रहे प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए उन्हें निर्देश दिया।

खाली पदों को भरे जाने की मांग

माध्यमिक चयन बोर्ड 2021 के खाली पदों को भरे जाने की मांग टीजीटी कर चुके अभ्यर्थियों ने किया। प्रीति पांडे ने मुख्यमंत्री से खाली पदों को शीघ्र भरे जाने की मांग की।

नन्हीं बच्ची की देख दुलारने लगे सीएम योगी (CM Yogi)

हिन्दू सेवाश्रम में जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे सीएम योगी आदित्यनाथ की नजर अपनी मां की गोद में बैठी 5 माह की आरूही पर पड़ गई। जमीन सबंधी पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पिपराइच से आई आरूही की मां ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी लिखित शिकायत दी।

बच्चों को बांटी चाकलेट

सीएम ने आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। 5 माह की आरूही ने सीएम योगी का ध्यान आकृष्ट किया। सीएम योगी ने बच्ची को अपना प्यार और दुलार दिया। उसके सिर पर हाथ फेर कर आशीर्वाद दिया। साथ चल रहे अधिकारियों से चाकलेट मंगाकर भी दिया। फरियादियों के संग आए दूसरे बच्चों को भी सीएम ने चाकलेट दिया।

अब सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिये होगा अपना भवन

जनता दर्शन के दौरान कमिश्नर रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी विजय किरण आनन्द, डीआइजी जे रविंद्र गौड़, एसएसपी विपिन टांडा, एसपी सिटी कृष्णा विश्नोई मौजूद रहे।

लालकक्ष में भी लोगों से मिले योगी

जनता दर्शन के बाद मंदिर लौटे मुख्यमंत्री योगी लालक्क्ष में भी करीब सौ लोगों से मिले। इनमें कुछ पार्टी कार्यकर्ता थे तो कुछ बाहर से आए पीड़ित थे। जो मुख्यमंत्री को अपना एप्लिकेशन देकर न्याय की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही बाहर से आये कुछ संतो से भी मुलाकात की।

गुरु गोरखनाथ का पूजन कर की गो सेवा

सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह मंदिर से बाहर आए तो सबसे पहले उन्होंने शिवावतारी गुरु गोरखनाथ दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थली पर जाकर आशीर्वाद लिया। मंदिर भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे जहां तकरीबन 30 मिनट तक गो सेवा की। गो सेवकों से संवाद कर गर्मियों में गायों की देखभाल की जानकारी ली, जरूरी सलाह भी दी।

जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश

Tags: cm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

नगर विकास मंत्री ने कान्हा उपवन में गौशाला का किया निरीक्षण

Next Post

दरोगा ने कोतवाल को लाठियों से पीटा, एसपी ने दर्ज कराया मुकदमा

Writer D

Writer D

Related Posts

Jal Jeevan Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जल जीवन मिशन को मिल रहा भरपूर बजट, जल्द पूरा होगा लक्ष्य

10/05/2026
IGRS Portal
उत्तर प्रदेश

IGRS की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे

10/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Next Post
UP Police SI Exam

दरोगा ने कोतवाल को लाठियों से पीटा, एसपी ने दर्ज कराया मुकदमा

यह भी पढ़ें

bombay highcourt

आपको कुंभ चाहिए, शादियां करेंगे, लेकिन मास्क पहनना नहीं चाहते : बॉम्बे हाईकोर्ट

29/04/2021
Payal Dev पायल देव

पायल देव: “अब महिला रचनाकारों के खिलाफ अधिक पूर्वाग्रह नहीं हैं”

09/10/2020
Maha Kumbh

महाकुम्भ की भव्यता और दिव्यता के लिए संतों ने सीएम योगी को दिया क्रेडिट

31/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version