• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारी बारिश ने मचाई तबाही, 5 लोग लापता, दो शव बरामद, CM धामी ने लिया संज्ञान

Writer D by Writer D
30/08/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के धारचूला के जुम्मा गांव में जामुनी तोक में लगभग पांच और सिरौउड़यार तोक में दो आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, करीब पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। अब तक दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि देर रात जुम्मा गांव में अतिवृष्टि के कारण सात लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली थी। सूचना के तत्काल बाद घटना क्षेत्र में राजस्व, एसएसबी, पुलिस, एसडीआरएफ और रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है। वहीं, एनडीआरएफ भी क्षेत्र में भेजी गई है। इस दौरान टीम ने गांव से दो शव बरामद किए हैं।

डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कराने के साथ ही क्षेत्र में राहत सामग्री भेजने के निर्देश भी दिए हैं।

सीएम धामी ने ली नुकसान की जानकारी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डॉ. आशीष चौहान से फोन पर बात कर जुम्मा गांव में भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। सीएम ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि प्रभावितों को तत्काल हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। राहव व बचाव कार्य पूरी क्षमता के साथ चलाए जाएं। घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।

पिथौरागढ़ जनपद के जुम्मा गांव के पास भूस्खलन की वजह से 2 लोगों की दुखद मौत एवं 5 अन्य की मलबे में दबे होने की खबर है।
इस विषय में जिलाधिकारी से बात कर रेस्क्यू मिशन तेज करने का निर्देश दिया है। मैं वहां फंसे लोगों की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 30, 2021

पैरालंपिक में स्वर्ण पदक भारतीय खेलों के लिये विशेष पल है : प्रधानमंत्री मोदी

भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने राज्य के अन्य जिलों में भी तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाएं जतायी हैं।

जहां तक राजधानी दून का सवाल है तो मौसम विज्ञानियों ने राजधानी दून व आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जतायी है।

Tags: cloud burstcloud burst in uttarakhandDehradun Hindi SamacharDehradun News in Hindidisaster in pithoragarhheavy rain in uttrakhandin keywords- uttarakhandLatest Dehradun News in Hindimonsoonmonsoon 2021monsoon in uttarakhandMonsoon RainNational newsPithoragarhsummer 2021UttarakhandUttarakhand Newsuttarakhand snowfalluttarakhand temperatureUttarakhand Weatheruttarakhand weather forecastuttarakhand weather newsuttarakhand weather todayuttarakhand weather updateUttrakhand Newsweather forecastweather forecast todayweather forecast update todayWeather in Uttarakhandweather of uttarakhandweather todayउतराखंड का मौसम
Previous Post

पैरालंपिक में स्वर्ण पदक भारतीय खेलों के लिये विशेष पल है : प्रधानमंत्री मोदी

Next Post

तीन दशकों से घर के तहखाने से चल रहा था नशे का कारोबार, पूरा परिवार गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post

तीन दशकों से घर के तहखाने से चल रहा था नशे का कारोबार, पूरा परिवार गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Priyanka Chopra

‘The Bluff’ की शूटिंग में घायल हुई ‘देसी गर्ल’, फोटो शेयर कर बताया हाल

19/06/2024
bomb

यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से बम बनाने का सामान बरामद, देखकर पुलिस के उड़े होश

27/06/2022
Chaturmas

कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास, जानें इस माह में क्या करें और क्या नहीं?

30/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version