• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिमेश रेशमिया पर टूटा गमों का पहाड़, पिता ने दुनिया को कहा अलविदा

Writer D by Writer D
19/09/2024
in Main Slider, मनोरंजन
0
Himesh Reshamiya

Himesh Reshamiya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya)  के पिता और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का निधन हो गया है। वो 87 साल के थे। पिछले कुछ वक्त से वो मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती थे। हर किसी को आस थी कि वो ठीक होकर घर लौट आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 18 सितंबर शाम करीब 8:30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह गए। हिमेश रेशमिया अपने पिता को गुरू मानते थे। वो उनके बेहद करीब थे। पिता के जाने के बाद हिमेश रेशमिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

नहीं रहे हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya)  के पिता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया बढ़ती उम्र की समस्याओं और बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में एडमिट कराया गया। हालांकि, अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि वो अस्पताल में कब एडमिट हुए थे।

फैशन डिजाइनर वनिता थापर ने जानकारी दी है कि विपिन रेशमिया (Himesh Reshammiya) का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को जुहू में किया जाएगा। गुरुवार को ही उनके पार्थिव शरीर को घर लाया जाएगा। विपिन रेशमिया के अंतिम संस्कार की जानकारी देते हुए वनिता थापर ने कहा कि ‘बहुत ज्यादा दुख हो रहा है। मुझे अब तक इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। हमारा रिश्ता 20 साल पुराना था। वो कमाल के शख्स थे, उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी गजब था। वो म्यूजिक की बारीकी का ध्यान रखते थे। जब भी हिमेश का फोन आता, वो कहते कि मैंने ये धुन ढूंढी है। वो हमेशा हिमेश को बताते रहते कि ऐसा करो, वैसा करना चाहिए।’

विपिन रेशमिया ने सलमान खान की फिल्म में भी म्यूजिक दिया था। इस दौरान उनकी मुलाकात हिमेश रेशमिया से हुई। इसके बाद सलमान ने हिमेश रेशमिया को उनकी फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का म्यूजिक देने का मौका दिया। इस तरह सलमान और हिमेश रेशमिया का गहरा कनेक्शन बनता गया।

इंडियन आइडल 12 के दौरान हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने अपने पिता के बारे में बात करते हुए बताया था, उन्होंने लता मंगेशकर और किशोर कुमार के साथ एक गाना कंपोज किया था, जो कभी रिलीज नहीं हो पाया।

Tags: bollywood gossipshimesh reshammiyaHimesh Reshammiya songsSinger Himesh Reshammiya
Previous Post

वीकेंड बनेगा सुपर टेस्टी, बच्चों को खुश कर देगी ये रेसिपी

Next Post

इस दिन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी, ये होगी दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Atishi

इस दिन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी, ये होगी दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट

यह भी पढ़ें

Parrot

इस पंछी को पालने से घर में बढ़ता है सुख-सौभाग्य

13/08/2024

सड़क हादसे में बीजेपी विधायक की कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे नेता जी

25/01/2022
Rape

होली खेलने के बहाने नाबालिग के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप

20/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version