• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

AMU में होली का जश्न, हिंदू छात्रों ने पूरे उत्साह से मनाया पर्व

Writer D by Writer D
13/03/2025
in उत्तर प्रदेश, अलीगढ़, शिक्षा
0
AMU

AMU

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। AMU में इस बार होली का जश्न ऐतिहासिक रहा। 12 दिन चले लंबे संघर्ष के बाद AMU ने कैंपस में होली समारोह की परमिशन दे दी। एएमयू प्रशासन ने छात्रों को 13 और 14 मार्च को होली खेलने की परमिशन दी। AMU प्रशासन ने NRSC क्लब में यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हिन्दू स्टूडेंट्स के लिए होली खेलने का प्रबन्ध किया है। साथ ही नार्थ ईस्ट के राज्य नागालैंड व मिजोरम के स्टूडेंट भी NRSC क्लब में होली का जश्न मना रहे हैं।

हालांकि, एएमयू के हिंदू छात्रों ने 9 मार्च को होली खेलने की मांग की थी, लेकिन उन्हें 13 और 14 मार्च को इसकी अनुमति दी गई। क्योंकि अधिकतर छात्र होली के लिए अपने घर चले जाते हैं, फिर भी विश्वविद्यालय में मौजूद छात्रों ने इस अवसर को पूरे उत्साह से मनाया।

छात्रों का संघर्ष और जीत

छात्रों ने बताया कि यह कोई आसान लड़ाई नहीं थी। 12 दिनों तक लगातार बातचीत और विरोध के बाद, विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की ‘न्यायोचित’ मांगों के आगे झुकना पड़ा। शुरुआत में प्रशासन ने इसे ‘नई परंपरा’ बताते हुए होली खेलने की अनुमति देने से मना कर दिया था, लेकिन छात्रों की एकता और प्रयासों के कारण पहली बार यूनिवर्सिटी ने होली के लिए अनुमति दी।

छात्रों का कहना है कि इस होली समारोह ने पूरे देश को एक सकारात्मक संदेश दिया है। एक छात्र ने कहा, “आज यह देखकर पूरे देश को संदेश मिल रहा है कि यहां एक मिनी इंडिया नजर आ रहा है। होली भाईचारे और एकता का त्योहार है, और हमें गर्व है कि हमने इस परंपरा की शुरुआत की।”

एक स्थानीय छात्र, देवांश, जो रोज़ाना कैंपस में रहता है, ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैं अपने दोस्तों के साथ होली मना सकता हूं। यह त्योहार सिर्फ घर में नहीं, बल्कि एक-दूसरे से मिलने और जुड़ने का मौका देता है।”

एक अन्य छात्र ने कहा, “हमारे देश की पहचान इसकी विविधता और एकता है। होली का पर्व न केवल रंगों का, बल्कि भाईचारे और मेल-मिलाप का भी प्रतीक है। यह बहुत खुशी की बात है कि इस साल हमें यह मनाने का मौका मिला।”

होलिका दहन में अर्पित करें चीजें, वैवाहिक संबंध बनेंगे मजबूत

बता दें कि हिंदू छात्रों ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में होली समारोह आयोजित करने की परमिशन मांगी थी। एएमयू के मास्टर्स के छात्र अखिल कौशल ने बताया था कि हिंदू छात्रों ने 25 फरवरी को एएमयू के प्रॉक्टर को वाइस चांसलर (AMU VC) को एक लेटर लिखा था जिसमें 9 मार्च को एएमयू के एनआरएससी क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन करने की अनुमति मांगी थी। इसे लेकर वाइस चांसलर में प्रोफेसर डीन की मीटिंग भी बुलाई गई, लेकिन मीटिंग के बाद होली मिलन समारोह के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। हालांकि बाद में यूनिवर्सिटी ने छात्रों को न सिर्फ NRSC क्लब में होली मनाने की परमिशन दी।

Tags: aligarh muslim univeraityAMU
Previous Post

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां देखें अपना नाम

Next Post

हरिद्वार घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों का जरूर लें आनंद

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

वर्ष 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगा उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ

06/12/2025
cm yogi
Main Slider

आप केवल एक बल के स्वयंसेवक नहीं, बल्कि समाज का विश्वास व प्रदेश सरकार की शक्ति हैं: मुख्यमंत्री

06/12/2025
M Devraj-Kamini Chauhan Ratan
Main Slider

राज्य कर विभाग से हटाए गए एम देवराज, केंद्र से लौटीं महिला IAS को मिली विभाग की जिम्मेदारी

06/12/2025
Dhananjay Singh
Main Slider

बाहुबली धनंजय सिंह को प्रयागराज हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ट्रायल कोर्ट के फैसले को दी थी चुनौती

06/12/2025
Krishi Chaupal
उत्तर प्रदेश

खेतों में लगाई चौपाल, योगी सरकार के कारण किसानों के जीवन में हुई उन्नति पर की गई चर्चा

06/12/2025
Next Post
Haridwar

हरिद्वार घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों का जरूर लें आनंद

यह भी पढ़ें

Terrorists

आतंकियों की कायराना हरकत, वाइन शॉप पर फेंका ग्रेनेड

17/05/2022
pm modi

यूपी के लोग कह रहे हैं- ‘जो कानून का राज लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ : पीएम मोदी

16/02/2022
Actor and politician Vijayakanth's condition worst late in night, hospitalized

पॉपुलर एक्टर और राजनेता विजयकांत की देर रात हालत बिगडी, अस्पताल में भर्ती

19/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version