• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

 महज शादी के लिए धर्म बदलकर गलती कर रहे है हिन्दू : भागवत

Writer D by Writer D
11/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
mohan bhagwat

mohan bhagwat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने एक बार फिर धर्मांतरण के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा है कि छोटे-छोटे स्‍वार्थों के कारण और विवाह करने के मकसद से लड़के-लड़कियां दूसरा धर्म अपना रहे हैं। हमें बच्‍चों को अपने धर्म और पूजा के प्रति सम्‍मान व आदर भाव सिखाना चाहिए, ताकि वे दूसरे धर्म में ना जाएं।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘धर्म परिवर्तन कैसे होता है? हमारी लड़कियां और लड़के दूसरे धर्मों में कैसे जा चले जाते हैं। ऐसा छोटे-छोटे स्वार्थी कारण से और विवाह के लिए होता है। यह और बात है कि ऐसा करने वाले गलत हैं। हम अपने बच्चों को तैयार नहीं करते हैं। हमें उन्‍हें खुद पर और अपने धर्म पर गर्व करना सिखाने की जरूरत है। हमें इसके संस्‍कार उन्‍हें घर पर देने होंगे।’

संघ प्रमुख ने कहा कि हम अपने बच्चों को तैयार नहीं करते हैं। हमें उन्हें खुद पर और अपने धर्म पर गर्व करना सीखने कि जरूरत है।

वहीं मोहन भागवत ने रविवार को परिवार प्रबोधन कार्यक्रम में कुटुंब के लिए छह मंत्र दिए। उन्होंने भाषा, भोजन, भजन, भ्रमण, भूषा और भवन के जरिये अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया।

किसान आंदोलन-दुर्गा पूजा को देखते हुए UP सरकार अलर्ट, 20 IPS अधिकारी नियुक्त

कहा कि जैसे यहां पर परिवार प्रबोधन हो रहा है, उसी तरह सप्ताह में सभी परिवार कुटुंब प्रबोधन करें। इसमें एक दिन परिवार के सभी लोग एक साथ भोजन ग्रहण करें, इसमें अपनी परंपराओं, रीति रिवाजों की जानकारी दें। फिर आपस में चर्चा करें और एक मत बनाएं और उस पर कार्य करें।

हल्द्वानी के आम्रपाली संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि घर में अपनी भाषा बोलनी चाहिए। हालांकि, कोई अन्य भाषा भी सीखने का चलन बढ़ना चाहिए। कोई पर्व, त्योहार है तो अपने पारंपरिक वेषभूषा धारण करें।

भागवत ने कहा कि हमारे देश में करीब आठ सौ प्रकार के भोजन हैं, इनका सेवन करें। उत्तराखंड के कई प्रकार के भोजन हैं, उनका सेवन करना चाहिए। कभी-कभार बाहर का भोजन तो ठीक है, लेकिन सामान्य तौर पर अपनी आबोहवा के अनुकूल भोजन ग्रहण करें।

लखीमपुर हिंसा: यूपी प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को  किया लखनऊ तलब

भागवत ने भ्रमण पर कहा कि पूरी दुनिया देखनी चाहिए, लेकिन काशी, चित्तौड़गढ़ से लेकर हल्दीघाटी, जलियांवाला बाग भी देखना चाहिए। अपने घर के अंदर महात्मा गांधी, भगत सिंह, डॉ. आंबेडकर, वीर सावरकर आदि के चित्र लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि रामायण में कुटुंब की कहानी है, इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

कुटुंब बनेगा तो उससे समाज बनेगा। इससे सोया हुआ राष्ट्र जागेगा और भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि गृहस्थ आश्रम में रहने वालों के ऊपर पूरे समाज की जिम्मेदारी होती है। अपने परिवार के साथ आसपास के लोगों की भी चिंता करें।

Tags: dehradun newsMohan BhagwatNational newsUttrakhand News
Previous Post

किसान आंदोलन-दुर्गा पूजा को देखते हुए UP सरकार अलर्ट, 20 IPS अधिकारी नियुक्त

Next Post

किंग खान के बेटे को अभी रहना होगा जेल में, NCB ने फंसाया पेंच

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
Aryan Khan

किंग खान के बेटे को अभी रहना होगा जेल में, NCB ने फंसाया पेंच

यह भी पढ़ें

Sunil Gavaskar

कोहली के बचाव में उतरे सुनील गावस्कर, रोहित शर्मा के लिए कह दी ये बात

11/07/2022
सचिन वाजे गिरफ्तार

किसान आंदोलन पर चर्चा से बचने के लिये शीतकालीन सत्र रद्द किया : संजय राउत

20/12/2020
Farmer dies after being hit by train

ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

24/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version