• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Writer D by Writer D
26/05/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के सोथरा चौराहे के निकट शनिवार शाम कार सवारों ने बाइक से घर लौट रहे हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी और गाड़ी छोड़कर फरार हो गये।

थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला गुलाल निवासी कमलेश (48) पुत्र जय श्रीराम यादव किसी कार्य से बाजार करने सिरसागंज आया था। वह काम समाप्त कर बाइक द्वारा घर लौट रहा था। वह थाना सिरसागंज के सोथरा चौराहे के समीप पहुंचा ही था, तभी कार सवारों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी , जिसके कारण वह बाइक सहित जमीन पर गिर गया। उसकी बाइक कार के नीचे फंस गयी।

इसी बीच कार में सवार लोग नीचे उतर आये और कमलेश पर फरसा से वार करते हुए तमंचे से फायरिंग कर दी, जिससे कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, हमलावर कार छोड़कर फरार हो गये। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गयी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह, सीओ सिरसागंज प्रवीन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। पुलिस के अनुसार मृतक अपराधी किस्म का था, जिसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कमलेश हत्याकांड के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के भाई द्वारा आरोपी चौव सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चौव सिंह वहीं घटनास्थल के पास ही रहता है‌। आरोपी पक्ष के साथ कमलेश के परिवार की पुरानी रंजिश चली आ रही है।‌ आरोपी पक्ष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा चार टीमों का गठन कर दिया गया है आरोपी की शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Tags: crime newsfirojabad newsup news
Previous Post

केवल भाजपा कर सकती है मंडी लोस का विकासः कंगना

Next Post

जनता लड़ रही है भाजपा से चुनाव: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

जनता लड़ रही है भाजपा से चुनाव: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

hariyali teej

इस दिन मनाई जाएगी हरियाली तीज, इस मुहूर्त में करें सुहाग की लंबी आयु की कामना

30/07/2022
prostitution

दबंगों ने युवती को घर से उठा दो माह तक किया शारीरिक शोषण

17/01/2022
IGNOU

IGNOU में पीआरओ के पदों पर निकली वैकेंसी, मिलेगी इतनी लाख सैलरी

12/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version