• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केवल भाजपा कर सकती है मंडी लोस का विकासः कंगना

Writer D by Writer D
25/05/2024
in मनोरंजन, राजनीति, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने शनिवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र में अपना चुनावी जनसंवाद आभियान के दौरान दर्जन भर कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर कंगना ने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र व हिमाचल प्रदेश का विकास केवल भाजपा की मजबूत सरकार ही कर सकती है।

कंगना (Kangana Ranaut)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना घर ही नहीं मानते बल्कि हिमाचल का ध्यान भी रखते हैं आज हिमाचल में चाहे किरतपुर मनाली फोर लेन सड़क हो या बिलासपुर में विश्व स्तरीय एम्स जैसा अस्पताल हो, चाहे रोहतांग टनल, आईआईएम सिरमौर यह सब प्रोजेक्ट श्री मोदी की ही देन हैं व आने वाले समय में मंडी में हवाई अड्डे का कार्य भी भाजपा का कुशल नेतृत्व ही कर सकता है। कांग्रेस के लोगों को यह सब कार्य दिखते नहीं हैं परंतु हिमाचल प्रदेश की जनता भली भांति से इस बात को समझती है कि आज प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से ही हिमाचल प्रदेश का कायाकल्प हुआ है।

कंगना (Kangana Ranaut) ने कहा की अयोध्या में प्रभु श्री राम जी का भव्य मंदिर 1989 में भाजपा की पालमपुर में कार्यसमिति की बैठक जिसमें की अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था। यानी हिमाचल राम मंदिर के निर्माण की संकल्प भूमि है। हिमाचल में लिया गया वो ऐतिहासिक संकल्प सिद्ध हो चुका है। आज अयोध्या में रामलला विराजमान हुए, हिमाचल खुश हुआ है, देवी- देवता आशीर्वाद बरसा रहे हैं। लेकिन, कांग्रेसी खुश नहीं है

कंगना (Kangana Ranaut) ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो वह एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण को खत्म कर देगी, कांग्रेस ने हमेशा से इन विषयों पर राजनीति ही की है और इन सभी वर्गों का शोषण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर एक वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है हिमाचल में बौद्ध धर्म के महत्वपूर्ण स्थान हैं, कांग्रेस की सरकार तो इतनी डरपोक थी कि दलाई लामा जी का नाम लेने से भी डरती थी। दलाईलामा जी हमारी समृद्ध विरासत के प्रणेता हैं। भारत, बुद्ध का देश है और मोदी सरकार ने ज़ोर शोर से अपनी इस विरासत का प्रचार प्रसार किया है और आज भी इस विषय पर केवल और केवल राजनीति कर रही है

कंगना (Kangana Ranaut)  ने कहा कि आज देश के राष्ट्रपति के पद से लेकर खेतों में बेटियां ड्रोन उड़ा रही हैं, लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। बेटियां आज हर क्षेत्र में नेतृत्व देने का काम कर रही है लेकिन आज भी कांग्रेस उसी दकियानूसी सोच में डूबी हुई है। आपने देखा है कि अपने दम पर सफलता हासिल करने वाली बेटियों को कांग्रेस क्या बोलती है? कांग्रेस ने मंडी की बेटियों के लिए जो भद्दी बातें कही हैं, वह मंडी का अपमान है, छोटी काशी का अपमान है, हिमाचल के अपमान है हिमाचल की हर बेटी का अपमान है। आने वाली एक जून को कांग्रेस की यही घोर महिला विरोधी सोच के विरोध में मंडी लोकसभा की जनता वोट करने वाली है व हिमाचल में चारों की चारों सीटों पर विजयी होकर और साथ ही देश में 400 सीटें पार करके पुनः एक बार भारत को एक मजबूत सरकार देने जा रही है।

Tags: himachal pradesh newsKangana Ranautlok sabha elections 2024National news
Previous Post

पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंची

Next Post

हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
उत्तराखंड

रंग लाई उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, पांच साल में फिल्म शूटिंग पर 1,759 करोड़ रुपये खर्च

23/09/2026
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

23/09/2026
Next Post
Murder

हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश ‘उद्यम प्रदेश’ के रूप में हो रहा है विकसित : सीएम योगी

06/11/2020
Indonesian delegation sang 'Kuch Kuch Hota Hai'

राष्ट्रपति भवन में गूंजा ‘कुछ-कुछ होता है’, इंडोनेशियाई डेलिगेशन के परफॉमेंस ने बांधा समां

26/01/2025
realestate

रियल एस्टेट में निवेश बना घाटे का सौदा, 5.5 फीसदी का औसत मिला रिटर्न

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version