• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होलिका दहन आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Writer D by Writer D
17/03/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
Holika Dahan

Holika Dahan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है. इस दिन लोग होलिका की पूजा (Holika Puja) और दहन के बाद ही भोजन आदि किया जाता है. धार्मिक दृष्टि से होली का त्योहार काफी महत्व रखता है. इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022 को है. वहीं, रंगवाली होली 18 मार्च 2022 को खेली जाएगी. होलिका दहन (Holika Dahan 2022) बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है. होलिका दहन से आस-पास की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है. तो आइए जानते हैं होलिका दहन की जेट, शुभ मुहूर्त और उपाय.

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 

होलिका दहन 17 बृहस्पतिवार, मार्च 17, 2022 को किया जाएगा.  इस साल होलिका  दहन का शुभ मुहूर्त रात में 9 बजकर 16 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक ही रहेगा. ऐसे में होलिका दहन की पूजा के लिए आपको सिर्फ 1 घंटे 10 मिनट का ही समय मिलेगा. इसके अगले दिन शुक्रवार, 18 मार्च 2022 को रंगवाली होली खेली जाएगी.

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – मार्च 17, 2022 को 01 बजकर 29 मिनट से शुरू होगी

पूर्णिमा तिथि समाप्त – मार्च 18, 2022 को 12 बजकर 47 तक रहेगी

भद्रा पूँछ- रात में 09 बजकर 06 से लेकर 10 बजकर 16 तक

भद्रा मुख – 17 मार्च रात 10 बजकर 16 से लेकर 18 मार्च 12 बजकर 13 तक

होलिका दहन का नियम 

होलिका दहन को लेकर लोगों को कंफ्यूजन है कि होलिका दहन 17 मार्च को किया जाना चाहिए या फिर 18 मार्च को. हालांकि, ज्योतिषियों के अनुसार, होलिका दहन का आयोजन 17 मार्च को ही किया जाना चाहिए.

भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि, होलिका दहन के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. प्रदोष काल के समय जब पूर्णिमा तिथि विद्यमान हो, उसी दिन होलिका दहन किया जाना चाहिए. अगर भद्रा मध्य रात्रि से पहले ही समाप्त हो जाए तो प्रदोष के बाद जब भद्रा समाप्त हो तब होलिका दहन करना चाहिए. यदि भद्रा मध्य रात्रि तक हो तो ऐसी स्थिति में भद्रा पूँछ के दौरान होलिका दहन किया जा सकता है. लेकिन ध्यान रहे कि भद्रा मुख में होलिका दहन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.

होली पर बनने वाले शुभ योग 

इस साल होली का त्योहार काफी खास होने वाला है. होली पर इस साल कई शुभ योग बनने जा रहे हैं. इस साल होली  पर वृद्धि योग, अमृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और ध्रुव योग बनने जा रहा है.  इसके अलावा, बुध-गुरु आदित्य योग भी बन रहा है. बुध-गुरु आदित्य योग में होली की पूजा करने से घर में सुख और शांति का वास होता है.

होलिका दहन की पूजन सामग्री 

एक कटोरी पानी, गाय के गोबर से बनी माला, रोली, अक्षत, अगरबत्ती और धूप, फूल, कच्चा सूती धागा, हल्दी का टुकड़ा, मूंग की साबुत दाल,बताशा, गुलाल पाउडर, नारियल, नया अनाज (गेहूं).

होलिका दहन की पूजा करने का तरीका

सभी सामग्रियों को एक प्लेट में रख लें. इसके बाद जिस जगह पर होलिका की पूजा करनी है उस स्थान को साफ कर लें. पूजा करते समय उत्तर या  पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठें. फिर गाय के गोबर से होलिका और प्रह्लाद की मूर्ति बनाएं. इसके बाद होलिका पूजन में प्लेट में रखी सभी चीजों को अर्पित करें. इसमें मिठाइयां और फल भी अर्पित करें. इसके बाद भगवान नरसिंह की पूजा करें. अंत में होलिका की 7 बार परिक्रमा करें.

Tags: Holika DahanHolika Dahan 2022holika dahan muhuratholika dahan puja
Previous Post

समस्याओं का समाधान पाने के लिए गुरुवार के दिन करें ये उपाय

Next Post

होली पर वास्तु के ये उपाय लाएंगे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली

Writer D

Writer D

Related Posts

Money
धर्म

आपकी इन गलतियों के चलते मां लक्ष्मी का घर में नहीं होता है वास

13/02/2026
Rasgulla
फैशन/शैली

Jaundice में लाभकारी होती है ये मिठाई, जानें क्या हैं गुण

13/02/2026
Headache
फैशन/शैली

साधारण सिरदर्द को अनदेखा करना हो सकता है खतरनाक

13/02/2026
Chironji
फैशन/शैली

पेट की इस समस्या में फायदेमंद है चिरौंजी

13/02/2026
Piles
फैशन/शैली

पाइल्स से आराम दिलाएगा ये जादुई तेल

13/02/2026
Next Post
Holika Dahan

होली पर वास्तु के ये उपाय लाएंगे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली

यह भी पढ़ें

cm yogi

CM योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन का किया लोकार्पण, 280 यात्री ठहरने की व्यवस्था  

13/12/2020
Corona

कोरोना की डरावनी रफ्तार,24 घंटे में मिले 7 हजार अधिक नए केस

09/06/2022
क्यों 7 लाख की गाड़ी आपको 10 लाख में मिलती है, एक्सेसरीज का है सारा खेल

सस्ती कार भी क्यों पड़ जाती है महंगी? एक्सेसरीज़ खोलती हैं पूरा राज़!

12/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version