• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बालों के अनुसार कराएं अपना हेयर कट, खूबसूरती में आएगा निखार

Writer D by Writer D
14/04/2026
in फैशन/शैली
0
hair cut

hair cut

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कई बार आप अपने लुक को बदलने के लिए पूरे उत्साह के साथ हेयर कट (Hair Cut) लेते हैं, लेकिन नतीजा उतना ख़ूबसूरत नहीं होता, जितना आपने सोचा होता है. इसकी एक बड़ी वजह हो सकती है, कि आपने अपने हेयर टाइप के अनुसार हेयर कट  न लिया हो. हम आपको बताएंगे कि आपके बालों के लिए कौन-सा हेयरस्टाइल सबसे उपयुक्त है, ताकि अच्छे हेयरकट के बाद आपके उत्साह पर पानी न फिरे और आपका नया लुक ढेर सारी तारीफ़ बटोर सके.

मोटे बाल

मोटे बालों को स्टाइल करना बाक़ी तरह के बालों के मुक़ाबले कुछ आसान होता है. बालों की मोटाई आपके सिर को वॉल्यूम से भरपूर दिखाती है, जिससे कोई भी स्टाइल आप पर जंचता है. यदि आपके बाल मोटे हैं और चेहरा ओवल शेप का तो आप बॉब कट या लंबे लेयर्ड हेयरकट आज़मा सकती हैं. ये आपके लुक पर बख़ूबी जंचेंगे.

पतले बाल

पतले बालों को मोटा और वॉल्यूम से भरपूर दिखाने के लिए आप अपने बालों के सिरों को एकदम सीधा कट करवाएं. बालों के निचले हिस्से को बिल्कुल भी लेयर न दें. इससे बालों के मोटे होने का आभास होता है. हो सकता है, आपकी दोस्त पर लेयर कट, फ़ेदर कट बहुत ख़ूबसूरत लग रहा हो, लेकिन आप पर उतना ही बुरा. क्योंकि पतले बालों पर इस तरह के हेयरकट कम ही जंचते हैं. ख़ासतौर पर यदि आपके बाल छोटे हों. इसलिए हेयर कट को जितना ज़्यादा सिम्पल रखेंगी, वे उतने ही आकर्षक लगेंगे.

कर्ली बाल

कर्ली बालों को मेंटेन करना सबसे चुनौतीपूर्ण होता है. कर्ली हेयर वाली महिलाओं पर लेयर्ड बाल अच्छे लगते हैं. हालांकि कर्ली बालों को ज़्यादा देखरेख की ज़रूरत होती है, इसलिए कोई भी हेयरकट लेने से पहले अपने हेयर स्टाइलिस्ट से उसके मेंटेनेन्स पर बात कर लें. यदि आपके कर्ल्स बहुत टाइट हों, तो हमारी सलाह है कि आप बड़े-बड़े लेयर्स रखें.

सीधे बाल

देखने में तो सीधे बाल काफ़ी अच्छे लगते हैं, लेकिन कई बार इन्हें मैनेज करना मुश्क़िल हो जाता है, ख़ासतौर पर जब वे थोड़े ऑयली या बहुत ज़्यादा ड्राय हो जाते हैं. क्राउन हिस्से पर वॉल्यूम देनेवाला हेयरकट चुनें. यदि आप छोटे बाल चाहती हैं, तो शोल्डर-लेंथ बॉब या पिक्सी कट आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त रहेगा. लंबे बालों में वी कट आपके बालों को आकर्षक दिखाएगा.

Tags: Beauty tipsDaily routineDIY MistFashionfashion tipshair cutHaircarehaircolourhairstyles for womenhealthcarehealthcare newslifestyle
Previous Post

बेजान बालों में जान डाल देंगे ये हेयर पैक, आजमाते ही दिखेगा असर

Next Post

चेहरे पर रोज लगाती हैं एलोवेरा जेल, तो जान लें ये जरुरी बातें

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

इन उपायों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

20/09/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

20/09/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

चेहरे की टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

20/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
Papaya
फैशन/शैली

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

20/09/2026
Next Post
Aloe Vera

चेहरे पर रोज लगाती हैं एलोवेरा जेल, तो जान लें ये जरुरी बातें

यह भी पढ़ें

बिहार में EVM हुई हैक EVM hacked in Bihar

बिहार में EVM हुई हैक, प्लूरल्स पार्टी के वोट बीजेपी के पक्ष में हुए ट्रांसफर : पुष्पम प्रिया

10/11/2020
Kaner

कनेर का पौधा इस दिशा में लगाएं, घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

19/02/2026
Pneumonia

बेबी को निमोनिया से इन उपायों से मिलेगी राहत

10/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version