Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कश्मीर में भीषण सड़क दुर्घटना, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

जम्मू जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई हैं। हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, छह लोग घायल

वहीं, अधिकारियों ने बताया हैं कि, श्रीनगर से आरनस जा रहे एक निजी मालवाहक वाहन के चालक ने सुबह करीब साढ़े सात बजे चकलस के नजदीक वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन पलट गया। इसमें सात लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में बन्नो बीबी (42), उनके पांच वर्षीय बेटे मुर्शीद अली और एक रिश्तेदार मोहम्मद इमरान (11) की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि, हादसे में 50 वर्षीय महिला और 8 साल के बालक समेत चार लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Exit mobile version