• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Writer D by Writer D
15/06/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Sunscreen

Sunscreen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनस्क्रीन (Sunscreen) का नियमित उपयोग स्किन को इन किरणों से बचाता है, जिससे समय से पहले एजिंग, सन डैमेज, झुर्रियां और यहां तक कि स्किन कैंसर का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। हालांकि, बहुत से लोग इस बात को लेकर भ्रमित रहते हैं कि कौन-सा सनस्क्रीन चुना जाए और इसे कैसे लगाया जाए। ऐसे में इस विशेष दिन के मौके पर आइए जानें सनस्क्रीन से जुड़ी हर जरूरी बात।

कैसे चुनें सही सनस्क्रीन (Sunscreen) ?

सनस्क्रीन (Sunscreen) का चयन करते समय यह देखना जरूरी है कि वह ब्रॉड-स्पेक्ट्रम (Broad Spectrum) हो, जिससे वह यूवीए और यूवीबी दोनों तरह की किरणों से सुरक्षा दे सके। इसके अलावा, हमेशा SPF 30 या उससे अधिक वाले सनस्क्रीन को प्राथमिकता दें। अगर आप तैराकी करते हैं या आपको पसीना ज्यादा आता है, तो वॉटर-रेसिस्टेंट सनस्क्रीन का उपयोग करें। साथ ही, अपनी स्किन टाइप के अनुसार सनस्क्रीन चुनना भी जरूरी है।

– ऑयली स्किन के लिए ऑयल-फ्री फॉर्मूला
– ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग सनस्क्रीन
– और सेंसिटिव स्किन के लिए माइल्ड और नॉन-कॉमेडोजेनिक विकल्प चुनें।

सनस्क्रीन (Sunscreen) लगाने का सही तरीका क्या है?

सनस्क्रीन (Sunscreen) लगाने का सही तरीका यह है कि सभी खुले अंगों पर पर्याप्त मात्रा में इसे लगाएं ताकि त्वचा पूरी तरह से कवर हो जाए। बाहर जाने से कम से कम 15 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाना जरूरी है ताकि यह स्किन में अच्छी तरह अवशोषित हो सके। यदि आप लगातार धूप में रहते हैं, तो हर 2 घंटे में दोबारा सनस्क्रीन (Sunscreen) लगाना चाहिए। इसके अलावा, स्वीमिंग करने या ज्यादा पसीना आने की स्थिति में और अधिक बार इसे दोहराना चाहिए।

क्या धूप न हो तब भी सनस्क्रीन (Sunscreen) लगाना चाहिए?

यह एक आम भ्रांति है कि सनस्क्रीन केवल धूप वाले दिनों में लगाना चाहिए। लेकिन हकीकत यह है कि यूवी किरणें बादलों, खिड़कियों और शीशों से भी गुजर सकती हैं और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए चाहे धूप हो या न हो, हर दिन सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। यहां तक कि अगर आप घर के अंदर ही हैं और स्क्रीन के सामने लंबे समय तक रहते हैं, तब भी सनस्क्रीन जरूरी है, क्योंकि ब्लू लाइट भी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है।

सनस्क्रीन (Sunscreen) इस्तेमाल करते समय की आम गलतियाँ

सनस्क्रीन (Sunscreen) का सही से फायदा तभी मिलेगा जब इसे सही तरीके और सही मात्रा में लगाया जाए। एक आम गलती जो लोग करते हैं वह है कम मात्रा में सनस्क्रीन लगाना। चेहरे के लिए कम से कम एक चम्मच के बराबर सनस्क्रीन की जरूरत होती है। शरीर के अन्य हिस्सों के लिए भी समान रूप से पर्याप्त मात्रा जरूरी है। इसके अलावा, कई लोग मानते हैं कि सिर्फ सनस्क्रीन लगाना ही पर्याप्त है, जबकि धूप से बचने के लिए अन्य उपाय भी जरूरी हैं।

धूप से बचाव के अन्य उपाय

सनस्क्रीन (Sunscreen) के साथ-साथ कुछ और उपाय भी अपनाने चाहिए जैसे कि छाया में रहना, फुल स्लीव कपड़े पहनना, सनग्लासेस लगाना, और पीक टाइम (दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक) में बाहर निकलने से बचना। ये सभी मिलकर आपकी स्किन को अधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं।

Tags: Beauty tipsSkin Care
Previous Post

बार-बार करेगा इसे पीने का मन, लू से बचाने में भी है मददगार

Next Post

बिजली जाने के बाद भी नहीं लगेगी गर्मी

Writer D

Writer D

Related Posts

jan jan ki sarkar jan jan ke dwar
Main Slider

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल

05/02/2026
CM Abhyudaya Yojana
Main Slider

अभ्युदय योजना से जुड़े 77 अभ्यर्थी यूपीपीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा में सफल

05/02/2026
cm yogi
Main Slider

चाइनीज मांझे से मृत्यु हत्या जैसी: सीएम योगी

05/02/2026
CM Yogi
Main Slider

किसानों को अब 5 मिनट में ई-केसीसी से ऋण: सीएम योगी

05/02/2026
CM Dhami
Main Slider

सनातन संस्कृति और राष्ट्र चेतना के प्रतीक थे ब्रह्मगिरी महाराज : मुख्यमंत्री धामी

05/02/2026
Next Post
Summer

बिजली जाने के बाद भी नहीं लगेगी गर्मी

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने ईद-ए-मिलादुन नबी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

18/10/2021
Hemant became emotional before Shibu Soren's final farewell

बाबा का संघर्ष उनकी चप्पल से ढकी फटी एड़ी में था… पिता शिबू सोरेन की अंतिम विदाई से पहले हेमंत हुए भावुक

05/08/2025

बदलते मौसम में ऐसे रखें ख्याल

18/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version