• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहरीली गैस लीक से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई, फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचे

Writer D by Writer D
30/04/2023
in Main Slider, पंजाब
0
Poisonous Gas

11 died due to poisonous gas leaking

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में रविवार सुबह किराना दुकान से जहरीली गैस लीक (Gas Leak)  होने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग इस हादसे में बेहोश हो गए। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया है और फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी हैं।

लुधियाना की एसडीएम स्वाति ने बताया कि हादसा ग्यासपुरा इलाके में हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक गैस लीक होने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। उन्होंने दावा किया कि गैस पास की ही दुकान से लीक हुई है। जैसे ही इस बारे में लोगों को जानकारी मिली, सब इधर-उधर भागने लगे। ज्यादातर लोग भागकर दूर पहुंच गए हैं। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम को मौके पर बुला लिया गया है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची विधायक राजिंदरपाल कौर ने कहा कि इमारत में मिल्क बूथ बना था, जो कोई सुबह दूध लेने आया, वह बेहोश हो गया। इसके बाद घटना की जानकारी मिली।

जहरीली गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

गैस रिसाव (Gas Leak)  की पूरी वजह अभी सामने नहीं आई है। जिला प्रशासन ने अभी तक मृतकों की आधिकारिक जानकारी भी नहीं दी है।फिलहाल पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है।

11 मृतकों की हुई पहचान

मृतकों में 5 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। मरने वालों की पहचान सौरव (35), वर्षा (35), आर्यन (10), चूलू (16), अभय (13), अज्ञात महिला (40), अज्ञात महिला (25), कल्पेश (40), अज्ञात पुरुष (25) के अलावा नीतू देवी और नवनीत कुमार के रूप में हुई है।

Tags: gas leakgiaspur newsludhiyana newsNational newsPunjab News
Previous Post

चमोली में पहाड़ से गिरा मलबा, रोकी गई चारधाम यात्रा

Next Post

‘मन की बात’ अहं से वयं की यात्रा: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
Mann Ki Baat

'मन की बात' अहं से वयं की यात्रा: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Rameshwaram Cafe Blast

Rameshwaram Cafe Blast: ऑर्डर देकर कैफे में छोड़ा IED से भरा बैग, CCTV में कैद हुआ आरोपी

02/03/2024

तीसरे हेलीकॉप्टर समिट का आयोजन, ‘हेली दिशा’ पुस्तिका का हुआ विमोचन

08/10/2021
CM Yogi

समाजवादी पार्टी के लोग अपने बच्चों को इंग्लिश स्कूल में पढ़ाएंगे और दूसरों के लिए उर्दू की वकालत करते हैं- सीएम योगी

18/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version