• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित, बोले मानदेय काटने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Writer D by Writer D
15/10/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी: वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकटोरा स्थित सरोजा पैलेस में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। ‘स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह के’ अवसर पर पुष्प वर्षा कर उन्होंने स्वच्छता कर्मियों का मान बढ़ाया और कहा कि सरकार स्वच्छता कर्मियों को मानदेय की गारंटी दे रही हैं। यदि कोई उनके मानदेय में कटौती करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मियों के हितों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स निगम काम कर रहा है। स्वच्छता कर्मियों को न्यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें कर्मचारी राज्य बीमा के तहत उपचार के लिए अस्पताल की सुविधा भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्मिकों को सुरक्षा बीमा मिलेगा। दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार के लोग लाचार नहीं होंगे। उनका भी पीएफ कटेगा।
सेवानिवृत्त होने पर उनके पास खुद की पूंजी भी होगी और बैंक से इस पर ब्याज भी मिलेगा, जिससे वह बच्चों पर आश्रित नहीं होंगे, बल्कि अपना खर्च खुद उठा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता कर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके आर्थिक और सामाजिक भविष्य को सुरक्षित करने पर जोर दिया। कहा कि सरकार की इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता कर्मियों को आत्मीयता के साथ अपने हाथों से भोजन परोसा। इस दौरान सफाई कर्मियों के चेहरे पर खुशी और सम्मान का भाव दिखाई दिया। सभी ने मुख्यमंत्री के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार के बीच भोजन ग्रहण किया।

स्वच्छता कर्मियों की प्रतिक्रिया

काशी को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान देने के लिए आज हम लोगों को सम्मान मिला है। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अपने हाथों से हम सभी सफाई कर्मियों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने हम सभी पर पुष्प वर्षा भी की।
रोहित- स्वच्छता कर्मी

मुख्यमंत्री जी ने हम लोगों की पीड़ा को समझा है और हमारी समस्याओं को लेकर गंभीर हैं। पहले हम लोगों के मानदेय से पैसे काट लिए जाते थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री जी ने ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। उचित मानदेय मिलने से हम अपने परिवार का खर्च बेहतर तरीके से उठा सकेंगे।
वसीम- स्वच्छता कर्मी

हमारे काम को देखते हुए मुख्यमंत्री जी ने हमें सम्मानित किया है। ऐसा सम्मान हमें पहले कभी नहीं मिला। हम सभी मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री जी ने मानदेय और सामाजिक सुरक्षा को लेकर जो बातें कही हैं, उनसे हम सभी सफाई कर्मी काफी खुश और उत्साहित हैं।
अल्पना देवी-स्वच्छता कर्मी

ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने आर्थिक सुरक्षा को लेकर जो बातें कही हैं, वह हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है। त्योहार के मौके पर इससे बड़ी बात और क्या हो सकता है! मुख्यमंत्री जी के हाथों सम्मान मिलने और आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिलने से त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
पुनवासी- स्वच्छता कर्मी

Tags: cm yogivaranasi newsYogi News
Previous Post

मां से मिलने के लिए बेटी बेचैन, मुस्कान से जेल में मुलाकात की तैयारी

Next Post

पैगंबरपुर में जोरदार विस्फोट से दहशत, भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

इंसानों के बिस्कुट में पशुओं के चारे वाला चोकर, प्रियागोल्ड का लाइसेंस सस्पेंड

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

कसारी-मसारीः अपराध के मलबे पर सुशासन के मंत्र

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी शिक्षा की घोषित दुश्मन: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में बढ़ी फिल्म शूटिंग, अक्षय कुमार-जाह्नवी कपूर कर रहे शूट

17/10/2026
Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Next Post

पैगंबरपुर में जोरदार विस्फोट से दहशत, भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान

यह भी पढ़ें

Big news about Akshay Kumar and Ranveer Kapoor's film

अक्षय कुमार और रणवीर कपूर की फिल्म को लेकर आई बड़ी खबर

22/05/2021
death of the inspector from a heart attack

9534 पदों के लिए जनवरी 2021 में हो सकती है परीक्षा

27/09/2020
Navneet Sehgal

प्रदेश में अब तक 15,02,918 मरीज कोरोना मुक्त : नवनीत सहगल

19/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version