• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते समय इन बातों का रखें ध्यान

Writer D by Writer D
15/02/2026
in धर्म, Main Slider, फैशन/शैली
0
Shivling

shivling

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महा शिवरात्रि (Mahashivratri) का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए बेहद खास दिन होता है। इस दिन माता पार्वती का शिवजी के साथ विवाह संपन्न हुआ था। इसलिए महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव-गौरी की विधिवत पूजा की जाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 15 फरवरी 2026 को महा शिवरात्रि है। शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। लोग शिवालियों में जाकर शिवलिंग ( Shivling) का जलाभिषेक करते हैं और मंदिरों में शिव विवाह का भी आयोजन किया जाता है। शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पूजा बेहद शुभ मानी जाती है। इस दिन शिवजी को फल, फूल, भांग,धतूरा और बेलपत्र अर्पित किया जाता है, लेकिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का सही नियम…

शिवलिंग ( Shivling) पर बेलपत्र कैसे चढ़ाएं?

शिवलिंग ( Shivling) पर हमेशा तीन पत्तों वाला बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। शिवलिंग पूजन के तीन से कम पत्तों वाले बेलपत्र का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। शिवजी को हमेशा विषम संख्या में बेलपत्र अर्पित करें। आप शिवजी को 3,7,11 या 21 बेलपत्र चढ़ा सकते हैं।

शिवलिंग ( Shivling) पर बेलपत्र चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखें कि बेलपत्र का चिकना हिस्सा नीचे की ओर हो और शिवलिंग को स्पर्श करता हो। साथ ही बेलपत्र चढ़ाते समय ‘ऊँ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।

शिवलिंग पर गंदा बेलपत्र नहीं चढ़ाना चाहिए। साथ ही कटा-फटा और दाग-धब्बेदार बेलपत्र भी नहीं चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शिवजी नाराज हो सकते हैं। यह भी ध्यान रखें कि बेलपत्र सूखा और मुरझाया न हो। पूजा के लिए ताजे बेलपत्र का इस्तेमाल करें।

महा शिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र पर ऊँ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं।

अगर शिवलिंग पर चढ़ाने के लिए बेलपत्र नहीं है, तो शिवलिंग पर पहले से अर्पित बेलपत्र को पानी से साफल कर लें और उसे शिवजी को अर्पित कर दें। एक बार अर्पित किए गए बेलपत्र को धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। यह जूठा नहीं माना जाता है।

कई बार लोग पहले बेलपत्र अर्पित करते हैं और फिर जल चढ़ाते हैं, लेकिन शिवलिंग पर पहले जल अर्पित करना चाहिए और इसके बाद भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाना चाहिए।

Tags: maha shivratriMaha Shivratri 2026mahashivratriMahashivratri 2026
Previous Post

महाशिवरात्रि के व्रत में बनाएं चटपटी चाट, रोज होगी बनाने की डिमांड

Next Post

महाशिवरात्रि के दिन करें शिवजी का जलाभिषेक, जानें शिवलिंग पर जल चढ़ाने के सही नियम

Writer D

Writer D

Related Posts

Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
Next Post
Mahashivratri

महाशिवरात्रि के दिन करें शिवजी का जलाभिषेक, जानें शिवलिंग पर जल चढ़ाने के सही नियम

यह भी पढ़ें

Deepotsav

राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की तैयारियां पूरी

07/11/2023
earthquake

भूकंप के झटकों से फिर दहला तुर्की, 1500 से अधिक की मौत

06/02/2023
Jagannath temple

जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार के गुप्त सुरंग का खुलेगा राज, ASI का सर्वे पूरा

22/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version