• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुराने हो चुके कटिंग बोर्ड को ऐसे करें इस्तेमाल

Writer D by Writer D
09/03/2025
in फैशन/शैली
0
Cutting Board

Cutting Board

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमूमन लोग कटिंग बोर्ड (Cutting Board) का इस्तेमाल सब्जियों को आसानी से काटने के लिए करते हैं, लेकिन जब यह पुराना हो जाता है तो लोग इसे फेंकना ही बेहतर समझते हैं।हालांकि, आप ऐसा न करें क्योंकि आप चाहें तो कई बेहतरीन तरीकों से पुराने कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।चलिए फिर आज आपको पुराने कटिंग बोर्ड (Cutting Board) को फिर से इस्तेमाल करने के ऐसे ही कुछ बेहतरीन तरीके बताते हैं।

वॉल आर्ट की तरह सजाएं

आप चाहें तो अपने पुराने कटिंग बोर्ड (Cutting Board) की मदद से अपनी रसोई या फिर डाइडिंग एरिया की दीवारों को सजाने के लिए कर सकते हैं।इसके लिए बस आपको पुराने कटिंग बोर्ड को वॉल आर्ट के रूप मं तब्दील करना होगा।वॉल आर्ट बनाने के लिए सबसे पहले कटिंग बोर्ड पर अपने पसंदीदा रंग से पेंट करें और जब रंग सूख जाए तो इस पर कोई डिजाइन बनाकर इसे दीवार पर टांग दें।

कोट्स बोर्ड बनाएं

पुराने कटिंग बोर्ड को कोट्स बोर्ड में बदलकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।कोट्स बोर्ड बनाने के लिए सबसे पहले अपने पुराने कटिंग बोर्ड को काले रंग से पेंट करें और जब यह सूख जाए तो इसे रसोई की स्लैब या फिर कॉफी एरिया में रखकर इस पर चॉक की मदद से रोजाना अलग-अलग कोट्स लिखें।आप चाहें तो कोट्स बोर्ड पर कोट्स की बजाय हर दिन का अलग-अलग मेन्यू भी लिख सकते हैं।

बतौर ट्रे करें इस्तेमाल

अगर आपके पास पुराना कटिंग बोर्ड है तो आप उसका इस्तेमाल बतौर ट्रे भी कर सकते हैं।इसके लिए सबसे पहले पुराने कटिंग बोर्ड के किनारे पर किसी फर्नीचर बनाने वाले से लकड़ी के दो हैंडल्स लगवाएं, फिर इसका इस्तेमाल बतौर ट्रे के रूप में करें।आप चाहें तो अपनी इस ट्रे को यूनिक रूप देने के लिए इसे रंग सकते हैं या फिर इस पर कोई न कोई डिजाइन बना सकते हैं।

क्लिपबोर्ड बनाएं

आप चाहें कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल क्लिपबोर्ड की तरह कर सकते हैं।इसके लिए पहले आप एक क्लिप को स्क्रू की मदद से कटिंग बोर्ड पर फिक्स करें। इसके बाद आप इसे वर्क फ्रॉम होम के दौरान अपनी वर्कटेबल के सामने टांगे और रोजाना के काम को उसमें नोट कर सकते हैं।इसके अलावा, बच्चों की स्टडी टेबल के सामने भी इस पर कुछ शॉर्ट नोट्स लगाए जा सकते हैं ताकि बिना किताब खोले उनका एक क्विक रिविजन हो जाए।

Tags: household tipskitchen hackskitchen tipsreuse of old Cutting Board
Previous Post

इन मंत्रों के साथ सूर्य को दें अर्घ्य, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Next Post

बेदाग दमकता हुआ चेहरा पाने के लिए बस करें इसका इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बालकनी में ये पौधे लगाएं तो बढ़ सकती है सुख-समृद्धि, वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें जरूरी नियम

13/04/2026
Gemstone
Main Slider

इन लोगों को नहीं धारण करना चाहिए पन्ना रत्न, जानें नियम

10/04/2026
sensitive skin
फैशन/शैली

चेहरे का निखार छीन रही हैं डेड स्किन, इसे हटाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

10/04/2026
White Hair
फैशन/शैली

सफेद बालों को काला करने के लिए करें ये उपाय, आजमाते ही दिखेगा असर

10/04/2026
Raw Banana Paratha
Main Slider

आलू का पराठा बनाने में होती है परेशानी, तो अपनाएं ये टिप्स

10/04/2026
Next Post
Orange Face Pack

बेदाग दमकता हुआ चेहरा पाने के लिए बस करें इसका इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

Brahmacharya initiation ceremony started in Maha Kumbh

महाकुम्भ में शुरू हुआ ब्रह्मचर्य दीक्षा समारोह

15/01/2025
Sports College

आगरा में बनेगा हाई-टेक स्पोर्ट्स कॉलेज, अब मंडल में ही निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

14/02/2026
Owaisi

कमीनें धर्म पूछकर निर्दोषों को गोली मार रहे…, पहलगाम हमले के आतंकियों पर भड़के औवैसी

24/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version