• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

HP Election: बीजेपी ने जारी किया दृष्टि पत्र, स्कूली बेटियों को मिलेगी ये सुविधा

Writer D by Writer D
06/11/2022
in राष्ट्रीय, राजनीति, हिमाचल प्रदेश
0
sankalp patra

sankalp patra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव (HP Election) के लिए भाजपा ने रविवार को अपना दृष्टि पत्र (Drishti Patra) जारी कर दिया। इसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दृष्टि पत्र जारी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर सहित प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। दृष्टि पत्र में छात्राओं, महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की गई है। कर्मचारियों के ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली को लेकर कोई घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन इसका समाधान निकालने की बात कही गई है।

दृष्टि पत्र (Drishti Patra) में स्कूल जाने वाली बेटियों को साइकिल और कालेज छात्रों को स्कूटी देने का वादा किया गया है। इससे आठ लाख स्कूली बेटियों को सुविधा मिलेगी। इस योजना पर 500 करोड़ रुपये खर्च होगा। इसके अलावा महिलाओं को होम स्टे सहित अन्य उद्यम शुरू करने के लिए ब्याज मुक्त लोन देने के लिए 500 करोड़ रुपए का कॉर्प्स फंड बनाया जाएगा। इसी तरह युवाओं के लिए हिम स्टार्टअप योजना शुरू की जाएगी।

दृष्टि पत्र (Drishti Patra) में प्रदेश में पांच नए मेडिकल कालेज खोलने, आठ लाख लोगों को रोजगार देने, सभी गांवों को पीएम सड़क योजना से जोड़ने, धार्मिक पर्यटन स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ने, सेब कार्टन पर 12 फीसदी से अधिक जीएसटी को सरकार द्वारा वहन करने, सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने, 12 जिलों में बालिका छात्रावासों का निर्माण करने, हिम केयर कार्ड से कवर न होने वाली बीमारियों के इलाज के लिए महिलाओं को स्त्री शक्ति कार्ड देने, 12वीं कक्षा में 5000 रैंक वाले छात्राओं को 2500 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति देने, गरीब परिवार की 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को अटल पेंशन योजना में शामिल करने, देवी अन्नपूर्णा योजना से गरीब महिलाओं को 3 फ्री रसोई गैस सिलेंडर देने, सीएम शगुन योजना में बीपीएल परिवारों को 31 हजार की जगहर 51 हजार रुपये देने, माता और नवजात की देखभाल के लिए महिलाओं को 25000 रुपये की राशि देने, और महिलाओं को होमस्टे चलाने के लिए ब्याज मुक्त ऋण देने की घोषणाएं की गई है।

Gola Gokarannath Bypoll Result: भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी को भारी बढ़त

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास के नाम पर कई कल्याणकारी योजनाएं लॉन्च की जाएगी। महिलाओं के लिए विशेषतौर से कई योजनाएं चलाई जाएंगी। महिला सशक्तिकरण पर 11 योजनाएं शुरू की जाएंगी। नड्डा ने कहा कि हमने जो कहा था वो तो किया ही, मगर हमने जो नहीं कहा था उसे भी पूरा किया। विकास के एक नए आयाम को हमने स्थापित किया है। बुलंद इरादों के साथ हिमाचल की जनता की सेवा की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस संकल्प पत्र में 11 वचन हैं।

दृष्टि पत्र समिति के संयोजक डाक्टर सिकंदर ने बताया कि दृष्टि पत्र के लिए हर वर्ग के किसान, बागवान, महिला, युवा, सैनिक सभी वर्गों के सुझाव आनलाइन व ऑफलाइन मिलें हैं। इस तरह कुल 25 हजार से ज्यादा सुझाव मिले हैं। इन सभी सुझावों को संकलित व अवलोकन के बाद अहम सुझावों को इस दृष्टि पत्र में समाहित किया गया है।

Tags: bjp sankalp patraElection 2022himachal pradesh electionhimachal pradesh newsSANKALP PATRA
Previous Post

इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, नोट कर लें सूतक टाइम

Next Post

TMC नेता के घर में बम ब्लास्ट, दो घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

TMC नेता के घर में बम ब्लास्ट, दो घायल

यह भी पढ़ें

Hair

घर पर बाल स्ट्रेट करने के असान टिप्स, नहीं पड़ेगा पार्लर जाना

02/02/2022
vaccine

देश में Omicron की दहशत के बीच बड़ी राहत, बच्चों की वैक्सीन को मिली मंजूरी

25/12/2021
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन

15/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version