• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा, कांग्रेस, बसपा का दामन छोड़कर सपा में शामिल हुए सैकड़ों नेता

Writer D by Writer D
01/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश कार्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस, बसपा, भाजपा, दलित समाज सहित कई संगठनों के नेताओं ने सपा की सदस्यता ली। वहीं जन परिवर्तन दल के जेपी धनगर ने पार्टी का सपा में विलय किया। इसी अवसर पर गोंडवाना समाज पार्टी के तुलेश्वर सिंह मरकाम ने सपा का समर्थन किया।

समाजवादी पार्टी से जुड़ने वालों की जानकारी देते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि राहुल भारतीय दलित महासभा के अध्यक्ष, आशु पंडित भाजपा, गयादीन कांग्रेस, शहीद खान बस्ती, डॉ ओंकार सिंह पटेल अपना दल, डॉ एचएन पटेल भाजपा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अरुण मौर्य, रवि भूषण राजन कांग्रेस, पूर्व विधायक रामप्रकाश कुशवाहा बसपा, विनोद चतुर्वेदी पूर्व विधायक कांग्रेस, मनोज तिवारी कांग्रेस, संजय भाटी बसपा, प्रदीप वर्मा सहारनपुर, जेबा रिजवान बलरामपुर, किन्नर समाज के बबलू बिंद, किन्नर रौशनी सहित सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है।

भूकंप से थर्राया ये राज्य, कई बार लगे झटके

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जेपी धनगर जी का स्वागत करता हूं। राहुल भारतीय और उनके साथियों का स्वागत करता हूं। गोंडवाना पार्टी का भी धन्यवाद है। इसी तरह तमाम साथी जो आज सपा ज्वाइन कर रहे हैं, उनका स्वागत है।

उन्होंने कहा कि जितने भी अधिकार संविधान से मिले हैं, उसे छीनने का काम भाजपा कर रही है। झूठ बोल रही है, भाजपा को पता नहीं पेट्रोल, डीजल, खाद की महंगाई हो गयी है। हर वर्ग का व्यक्ति अपमानित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में जो घटना हुई है, वो देश दुनिया में नहीं हुई। जिस तरह की घटना हुई गोरखपुर में, अब तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गयी है। इतना झूठ तो अधिकारी भी नहीं बोला करते थे। लखनऊ में हत्या हुई, नोएडा में हत्या हुई, पुष्पेन्द्र की हत्या हुई। ह्यूमन राइट ने सबसे ज्यादा नोटिस यूपी में भेजा है।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को लगा एक और झटका, भाजपा विधायक कृष्ण कल्याणी ने…

उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा अधिकारी यहां फरार है। इन्हें सरकार ने फरार किया हुआ है। कहाकि भीम राव अम्बेडकर, लोहिया के रास्ते पर चलकर हम सरकार बनाएंगे।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सपा ही भाजपा को हरा सकती है। जनता भी सपा की सरकार लाना चाहती हैं। हर वर्ग भाजपा को हटाना चाहते हैं। किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर मामले में कप्तान तो भाजपा के रिश्तेदार है। उनसे कैसे न्याय की उम्मीद करें। एक आईएएस फरार है। ये पुलिस के द्वारा पहली हत्या नहीं है। उत्तर प्रदेश में अभी तक कई फेक एनकाउंटर हुए हैं।

Tags: akhilesh yadavjoined sp partyLucknow Newsup news
Previous Post

भूकंप से थर्राया ये राज्य, कई बार लगे झटके

Next Post

अखिलेश ने उठाया EVM का मुद्दा, बोले- EVM-DM से रहें सावधान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

फल-सब्जियों में जहर पर सख्ती, कीटनाशक अवशेषों की होगी जांच

29/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेस-वे से यूपी को मिला नया ‘टूरिज्म बूस्ट’, महाभारत और जैन सर्किट के साथ संभल में पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा

29/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां ही नहीं, दौड़ेंगे सपने और अवसर

29/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

‘सेवा सेतु’ से सुशासन और पारदर्शिता को मिलेगी नई मजबूती: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

29/04/2026
CM Dhami honored meritorious students
Main Slider

धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले- मेहनत से बदलती है तकदीर

29/04/2026
Next Post

अखिलेश ने उठाया EVM का मुद्दा, बोले- EVM-DM से रहें सावधान

यह भी पढ़ें

सपा का राज्यव्यापी धरना 14 दिसम्बर को SP's statewide strike on 14 December

जश्न की खुमारी में डूबी भाजपा सरकार , किसान-युवा के घरों में अंधेरा : अखिलेश यादव

01/12/2020
Satyendra Jain

873 दिन बाद सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, केजरीवाल बोले-Welcome back Satyendra

18/10/2024
अनलॉक 4

अमित शाह हुए स्वस्थ, जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version