• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जश्न की खुमारी में डूबी भाजपा सरकार , किसान-युवा के घरों में अंधेरा : अखिलेश यादव

Desk by Desk
01/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सपा का राज्यव्यापी धरना 14 दिसम्बर को SP's statewide strike on 14 December

सपा का राज्यव्यापी धरना 14 दिसम्बर को

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार जश्नों की खुमारी में डूबी है, जबकि बदहाल किसानों, बेरोजगार नौजवानों के घरो में अंधेरा है। इसी उपलब्धि का भाजपा नगाड़ा पीट रही है। उन्होंने कहा कि 2020 में लगातार दूसरी तिमाही विकास दर सिफर रहा। आर्थिक मंदी की चपेट में है अर्थव्यवस्था। प्रदेश में धेले का निवेश नहीं इसके लिए मुख्यमंत्री मुंबई में उद्योगपतियों के सामने शरणं गच्छामि होंगे। लोकतंत्र का इससे बुरा मज़ाक और क्या होगा?

यूपी में कोविड वैक्सीन की कोल्ड चेन की तैयारी 15 दिसंबर तक हो पूरी : सीएम योगी

अखिलेश ने कहा कि किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कना कोई भाजपा से सीखे। न किसान का कर्ज माफ किया, नहीं एमएसपी दी। गन्ना मूल्य भुगतान करने में हीलाहवाली। 2022 में किसान की आय दुगुनी होने की दूर-दूर तक संभावना नहीं। किसान के उपयोग की खाद, बिजली, कीटनाशक सब महंगी है। मजबूरी में हजारों किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

1962 के युद्ध छुड़ा दिए थे चीनियों के छक्के, जानें मेजर शैतान सिंह की कहानी

सपा अध्यक्ष ने कहा कि आज किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं। सरकार ने साजिशन जो कृृषि विधेयक पास किया है उससे किसान अपनी खेती पर मालिकाना हक़ खो देंगे। उन्हें कारपोरेट खेती के लिए मजबूर किया जायेगा। भाजपा सरकार ने जानबूझकर इसीलिए एमएसपी का प्रावधान नहीं रखा है। किसानों को अपनी फसल बड़े व्यापरियों के हाथों बेचने की मजबूरी होगी।

अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री भूलें नहीं कि एक्सप्रेस-वे का यूपी से परिचय समाजवादी सरकार ने ही कराया। आगरा-लखनऊ, एक्सप्रेस-वे पहली एक्सप्रेस-वे है जिसे सपा की सरकार ने बनाया था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भी सपा सरकार की ही देन है। राज्य भर में जिलों को फोरलेन सड़कों से जोड़ने की व्यवस्था भी सपा सरकार में हुई थी। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा सरकार के अब तक के कार्यकाल में प्रदेश के विकास का एक भी काम नहीं हुआ है। यह सरकार पूरी तरह विफल सरकार रही है। जनता भी इनकी जुमलेबाजी से भलीभांति परिचित हो गयी है। कोई इनके भुलावे में आने वाला नहीं है।

Tags: akhilesh yadavBJP government steeped in celebrationdarkness in farmer-youth homesअखिलेश यादवकिसान-युवा के घरों में अंधेराजश्न की खुमारी में डूबी भाजपा सरकार
Previous Post

लद्दाख : चीनी सैनिक नहीं झेल पा रहे भीषण ठंड, भारतीय सैनिक डटे

Next Post

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के आदेश के बाद योगी का प्लान B

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के योजनाबद्ध प्रयास से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर

16/09/2026
Main Slider

पंचायत सहायकों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

हेल्थ हब के रूप में विकसित हो रहा गोरखपुर: डॉ. आरपी शुक्ला

16/09/2026
आगरा

सपा नेत्री मोनिका नाज खान ने दिया इस्तीफा, दी आत्महत्या की चेतावनी

16/09/2026
Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
Next Post
मेरा कोविड सेंटर My Covid Center

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के आदेश के बाद योगी का प्लान B

यह भी पढ़ें

दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए बदले नियम, जानें नई गाइडलाइन

01/09/2020
Nand Gopal Nandi

मुलायम सिंह यादव ने निभाया जिम्मेदार राजनेता का दायित्व : नन्दी

07/06/2021
cm yogi

अकांक्षात्मक ब्लॉकों के विकास में आईआईटी-आईआईएम के छात्रों का लें सहयोग : योगी

05/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version