Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

deadly attacked

deadly attacked

दिल्ली में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मेरी पत्नी मेरा अच्छी तरीके से ख्याल नहीं रखती थी, इसलिए उसे मार डाला। वहीं, पुलिस का कहना है कि पति ने महिला की गला दबाकर हत्या की है।

जानकरी के मुताबिक, मामला दिल्ली के शालीमार बाग इलाके का है। यहां पर शनिवार को एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। लेकिन वारदात के बाद पुलिस को पति पर शक था, क्योंकि वह घटना के बाद से फरार था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले BSF के पूर्व जवान तेजबहादुर की याचिका खारिज

काफी खोजबीन करने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को यूपी के जालौन स्थित माधोपुर में उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रमाकांत के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसे जो बातें कही उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। उसने कहा कि उसकी पत्नी अपने मायके वालों से ज्यादा लगाव रखती थी। मेरा ध्यान नहीं रखती थी। इसलिए उसे मार दिया।

डीसीपी विजयंता आर्या ने कहा कि शनिवार सुबह राखी नाम की युवती ने फोन कर पुलिस को बताया था कि उसकी बहन को घर में ही मौत के घाट उतार दिया गया है। वारदात के बाद से जीजा मौके से फरार हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान 28 वर्षीय सोनी के रूप में हुई। वह मूलरूप से हमीरपुर (यूपी) की रहने वाली थी। वह सिंघलपुर गांव में पति रमाकांत के साथ किराए के मकान में रहती थी। रामाकांत मजदूरी का काम करता है।

बच्चों का यौन शोषण कर पॉर्न वीडियो बनाकर बेचने वाला जेई कोरोना पॉजिटिव

डीसीपी विजयंता आर्या ने बताया कि सोनी के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। उसकी चूड़ियां भी टूटी हुई थीं। जबकि उसकी तीनों बच्चे सो रहे थे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। तभी राखी ने बताया कि वह हमीरपुर या माधोपुर जा सकता है। उसके बयान पर पुलिस की टीम ने आरोपी पति को माधोपुर से गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version