Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देवर से करवाई पति की हत्या, 25 दिन बाद पत्नी ने कबूला गुनाह, प्रेमी संग हुई गिरफ्तार

murder

murder

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में रिश्ते में देवर से प्रेम संबंध होने पर महिला ने उससे पति की हत्या करा दी थी और शव को कुएं में फेंक दिया। परिवार के लोग जब उससे पति के बारे में पूछते तो वह कह देती कि प्रयागराज कमाने गए हैं। लेकिन, महिला अंदर ही अंदर पति की हत्या की सच्चाई से घुट रही थी।

हत्या के 25 दिन बाद शुक्रवार को महिला ने अपने ससुराल वालों के सामने सच्चाई बयां कर दी तो सभी के होश उड़ गए। पुलिस ने कुएं से शव बरामद करते हुए महिला व उसके प्रेमी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय है।

IPL 2020 : IPL 2020 : छ्ह विकेट से बैंगलोर को हरा कर हैदराबाद पहुंचा क्वालिफायर में

यह मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र के हिसामपुर बहरेमऊ गांव का है। दरअसल, यहां रहने वाले मिश्री लाल के तीन बेटे हैं। पिता की मौत के बाद संतोष, अशोक, राजेंद्र कुमार ने जायजाद बांट अपना-अपना परिवार अलग कर लिया। परिवार बेहद गरीब है। नतीजतन खेती व दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। 11 अक्टूबर की शाम अशोक बिना किसी को बताए अचानक लापता हो गया। परिवार के लोगों ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अशोक की शादी 11 साल पहले कोर्रो गांव की रहने वाली सरिता से हुई थी। इनके पांच बच्चे हैं, जिसमें दो लड़के और तीन लड़कियां है। पीड़ित भाइयों ने अशोक की गुमशुदगी स्थानीय थाना पुलिस में दर्ज करा दी।

पुलिस अशोक की तलाश कर रही थी कि शुक्रवार की सुबह अशोक की पत्नी शांति देवी ने परिवार वालों के सामने पति अशोक की हत्या की बात खुद स्वीकार कर ली। यह भी बताया कि उसका अशोक के चचेरे भाई राकेश से अवैध संबंध है। उसके साथ मिलकर शव को हिसामपुर के बाहर कुएं में फेंकी है। इसके बाद तो परिवार में कोहराम मच गया।

ठंड के मद्देनजर चिकित्सालय परिसर में रैन बसेरों की सुचारु व्यवस्था की जाए : योगी

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अशोक की लाश घर से पांच सौ मीटर दूर मिठाई लाल के खेत में बने निर्जन कुएं से बाहर निकलवाई। शव कंकाल में तब्दील हो चुका था। घर वालों ने उसकी पहचान कपड़ों से की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी राकेश व अशोक की पत्नी सरिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version