• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं सनातन धर्म में विश्वास करती हूँ ढोंग नहीं : स्वाती सिंह

Writer D by Writer D
31/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भाजपा सनातन धर्म में विश्वास करने वाली पार्टी है। हम हमेशा जग कल्याण के लिए देव आरधना करते हैं। यह अलग बात है कि आज कुछ ऐसे लोग भी मंदिर जाने का ढोंग करने लगे हैं, जो चुनाव के समय मंदिरों का नाम लेना पसंद नहीं करते थे।

यह बातें यूपी सरकार की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि मैं सनातन धर्म में विश्वास करती हूं। विपक्ष की तरह ढोंग नहीं करती हूं। वे अपने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के हरौनी स्थित शिव मंदिर में देर शाम दर्शन करने पहुंची थी। इस मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए स्वाती सिंह 87 लाख रुपये का बजट भी जारी करवा चुकी हैं।

वह हर दिन क्षेत्र में बने रहने के साथ किसी न किसी मंदिर में जाकर अवश्य दर्शन करती हैं। इन मंदिर में दर्शन के दौरान भी हर दिन सैकड़ों की संख्या में स्थानीय समर्थक अवश्य रहते हैं। सोमवार को भी उनके साथ जन समूह भी साथ में था। उनके समर्थक लगातार भोले शंकर की जयकारे के साथ ही स्वाती दीदी जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे।

टिकट के मुद्दे पर स्वाती सिंह ने कहा कि यह पार्टी का काम है। मैं पार्टी की सिपाही हूं। जनता हमारे साथ है। पार्टी जन समूह को देखकर फैसला करेगी। मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हूं। मैं नियमित रूप से अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से जन संपर्क कर रही हूं, क्योंकि विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है। मैं राजनीति के कारण नहीं, अपने परिवार की दृष्टि से हर समय हर सुख-दु:ख में भागीदार होती हूँ।

लक्ष्मी हाथी-साइकिल पर बैठकर नहीं आती, कमल पर बैठकर आती है : स्वतंत्र देव

स्वाती सिंह ने कहा कि यह भाजपा की जीत है कि कोई जनेऊ दिखा रहा है तो कोई संगम स्नान करके अपने को सनातन परम्परा का ढोंग करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि यूपी में पहले कब्र के लिए ही पैसे आवंटित होते थे, आज सनातनी मंदिरों व धार्मिक धरोहरों को सजाने व विश्व स्तरीय बनाने में बजट खर्च हो रहे हैं। आज कुशीनगर हो या अयोध्या अथवा काशी का विश्वनाथ मंदिर विश्व पटल पर छाया है। वहां पर पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ गयी है।

Tags: Election 2022elections 2022swati singhUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

बिग बी फिर बने नाना, एक्टर कुणाल कपूर बने पापा

Next Post

BCCI के महाप्रबंधक ने दिया इस्तीफा, जानें पूरी वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
BCCI

BCCI के महाप्रबंधक ने दिया इस्तीफा, जानें पूरी वजह

यह भी पढ़ें

CM Yogi

अंसल ग्रुप के दोषियों को पाताल से भी खोजकर लाएंगे: मुख्यमंत्री

05/03/2025
petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर हुई बढ़ोत्तरी, मुंबई में पेट्रोल 100 के करीब

25/05/2021
IND vs PAK

Ind vs Pak: रोहित के शेरों के आगे ढेर हुआ पाकिस्तान, भारत ने सात विकेट से जीता मैच

14/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version