• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ का हाल जानने के लिए नंगे पांव सड़क पर उतरी मंडलायुक्त रौशन जैकब

Writer D by Writer D
16/09/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Roshan Jacob

Roshan Jacob

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। तीन दिनों की बारिश से प्रदेश की राजधानी लखनऊ जलमग्न हो गई है। बरसात का पानी घरों और कार्यालयों में घुस गया है। सड़कें तो छोटी नदी में तब्दील हो गई हैं। ऐसे में शुक्रवार को शहर के हालात का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त रौशन जैकेब (Roshan Jacob) हाथों में चप्पल लेकर घूटनों तक भरे पानी में नंगे पांव सड़कों पर उतरी। जबकि नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी अपने घरों में दुबके नजर आये। हालांकि जब इसकी जानकारी नगर आयुक्त को हुई तो वह भी शहर का दौरा करने निकले। मंडलायुक्त का यह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसी महिला अफसर के कार्य को लेकर चारों तरफ तारीफें हो रही है।

भारी बारिश के बीच अधिकांश लोग जब अपने घरों में सो रहे थे तो मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब (Roshan Jacob)  अपने कर्मचारियों के साथ सुबह चार बजे के करीब शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर रही थीं। उन्होंने सबसे पहले कैंट स्थित दिलकुशा में दीवार गिरने की सूचना प्राप्त होते ही दिलकुशा पहुंचकर दुर्घटना स्थल का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना कल रात से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार के गिरने से हुई है। इसमें दुर्घटना में नौ लोगों की मृत्यु और दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को सिविल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद मण्डलायुक्त ने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और डॉक्टर को निर्देश दिया गया कि घायलों को उच्च उपचार मुहैया कराया जाए।

इसके बाद मण्डलायुक्त ने इंजीनियरिंग कॉलेज जानकीपुरम, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, रिवरफ्रंट कॉलोनी फैजुल्लागंज के गणेश पुरम कॉलोनी शक्ति नगर ढाल, बाढ़ पंपिंग स्टेशन बैरल तृतीय कुकरेल स्थानों के निरीक्षण किया और साथ ही साथ जलकल विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी, तीन बच्चों समेत नौ की मौत

निरीक्षण के दौरान फैजुल्लागंज में देखा कि नाले के ऊपर अवैध निर्माण कराया गया है। उन्होंने तत्काल अवैध निर्माण तोड़ने के निर्देश दिए गए और साथ ही साथ बताया कि लखनऊ विकास प्राधिकरण व अवस्थापना से गोमती नगर ड्रेनेज का काम और फैजुल्लागंज में ड्रेनेज के काम के लिए 30 करोड़ रुपये जो स्वीकृत हुए हैं उससे तत्काल कार्य कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को जानकीपुरम, टेढ़ी पुलिया पंपिंग स्टेशन में क्षमता वृद्धि सबंधित डीपीआर बनाने के निर्देश दिये और कहा कि ड्रैनेज के जो कार्य लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत हैं, उस कार्य को तत्काल कराया जाए।

उन्होंने बताया कि राजकीय चिकित्सालय, सीएससी, पीएससी 24 घंटे खुले और हाई अलर्ट पर रहेंगे। जल जनित रोगों के उपचार की व्यवस्था अपने अस्पताल में सुनिश्चित करा लें और औषधि इत्यादि की व्यवस्था, रोगी वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करा ली जाए।

Tags: Lucknow NewsRoshan Jacob
Previous Post

SSB में तैनात सहायक अभियंता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Next Post

मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Jal Jeevan Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जल जीवन मिशन को मिल रहा भरपूर बजट, जल्द पूरा होगा लक्ष्य

10/05/2026
IGRS Portal
उत्तर प्रदेश

IGRS की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे

10/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Next Post
Arrested

मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Diwali

दिवाली पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

20/10/2025
pakistan terror groups

आईएसआई और आतंकी संगठन स्थानीय गैंगस्टरों को हमले का सौंप रहे जिम्मा

24/08/2020
women arrested

दुष्कर्म के आरोप में फंसा कर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

05/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version