• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमारी सरकार बनेगी तो हम भी भाजपा वालों के घरों पर बुलडोजर चलवाएंगे : अखिलेश

Writer D by Writer D
09/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बांदा, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वाले चुन-चुन कर इमारतों पर बुलडोजर चलवा रहे हैं। जब हमारी सरकार बनेगी तो हम भी इनके घरों पर बुलडोजर चलवाएंगे। वहीं यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश ने कहा कि यूपी पुलिस सरकार के इशारे पर गलत काम कर रही है, यह ठोंकने वाली पुलिस है। अब यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कोर्ट सवाल उठा रहा है कि क्या यह जंगलराज नहीं है?

उन्होंने आगे कहा कि यूपी में भ्रष्टाचार तो चरम पर है। हमने इतना कभी नहीं देखा। हम लोग किसानों के यहां जाते हैं तो वहां ADG, DM, SP आदि हमको जाने से रोकते हैं। भाई क्यों नहीं मिलने देते? हर जगह लूट, रेप आदि की घटनाएं बढ़ रही हैं। योगीजी के कहने पर इनकी पुलिस लोगों के घर में बुलडोजर चला देती है, हमारी सरकार आएगी तो हम भी चलवाएंगे।

कह रहे हैं किसान
बहुत सुनी तुम्हारी
अब कहते हैं हम!
सत्ता को हिलाएँगे
नया पाठ पढ़ाएँगे
अब होगा
‘क’ से किसान
‘ख’ से खेती
और
‘ग’ से गये तुम! pic.twitter.com/kcDGSbEGFI

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 9, 2021

अखिलेश यादव शुक्रवार शाम को बांदा पहुंचे थे। यहीं पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ये बातें कही थीं। वहीं अखिलेश यादव ने कोविड वैक्सीनेशन को लेकर योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वैक्सीन से हमें शिकायत नहीं है। साइंटिस्ट से शिकायत नहीं है। लेकिन इधर जो तर्क आ रहा है उसपर हम सवाल उठा रहे हैं। भारत की दोनों कंपनियों में क्यों झगड़ा हो गया? अगर कोई साइड इफेक्ट होगा तो कानूनन कंपनियों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। क्यों मुख्यमंत्री और बाबा रामदेव कह रहे हैं कि हम सबसे बाद में लगवाएंगे। वह बताएं कि गरीब जनता को कब तक फ्री वैक्सीन मिलेगी। हम तो एक साल बाद अपनी सरकार बनने के बाद वैक्सीन लगवाएंगे और गरीबों को मुफ्त में बांटेंगे।

दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक से दहशत, तीन स्थानों पर मृत मिले 104 पक्षी

वहीं किसान आंदोलन को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार जानबूझकर किसानों को अपमानित और परेशान कर रही है। उन्हें ऐसा इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि उन्होंने फसल की आय दोगुनी करने की बात कही थी। उन्होंने जो वादा किया और जो कानून लेकर आए, दोनों में अंतर है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी दे कहां रही है। बीजेपी वाले कहते हैं कि हमें मिस कॉल कीजिये और हमारे सदस्य बन जाइये। हम पूछते हैं कि किसान कहां मिस कॉल करें कि उन्हें एमएसपी मिल जाए, हमें वो नम्बर बता दें।

Tags: akhilesh yadavCorona vaccinationfarmer protestpolitical newsup news
Previous Post

दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक से दहशत, तीन स्थानों पर मृत मिले 104 पक्षी

Next Post

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के लिए गठित हुई समिति

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi govt will celebrate Maharishi Valmiki Jayanti
उत्तर प्रदेश

7 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार

05/10/2025
Viksit UP
उत्तर प्रदेश

योगी पर भरोसे से बढ़ी ‘विकसित यूपी’ की चाह, पहली बार खुलकर अपने सुझाव दे रहे ग्रामीण युवा

05/10/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक, खुले ट्रांसफार्मर और लटके तारों पर जताई कड़ी नाराजगी

05/10/2025
Deepotsav
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में अयोध्या दीपोत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज़

05/10/2025
CM Dhami participated in the Martyrs' Honor Ceremony in Lansdowne
Main Slider

सैन्य धाम अमर आत्माओं का प्रतीक, आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित : मुख्यमंत्री

05/10/2025
Next Post
subhas chandra bose

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के लिए गठित हुई समिति

यह भी पढ़ें

Lit the priest alive

जमीन विवाद के चलते पुजारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मुख्यारोपी गिरफ्तार

09/10/2020
Budget 2021

Budget 2021: वित्तमंत्री ने किया आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत का ऐलान

01/02/2021

तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें आज के भाव

26/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version