• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दंगाई समाज के लिए खतरा बनेंगे तो सरकार उनके लिए खतरा बनेगी : योगी

Writer D by Writer D
02/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मेरठ, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। खेलो इंडिया के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ने कार्य किया। वह अभूतपूर्व और अभिनंदनीय है। इसका परिणाम रहा कि टोक्यो ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में खिलाड़ियों ने पदक जीते।

मुख्यमंत्री योगी ने खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार की पहल के कारण ही पहली बार इतने खिलाड़ियों ने ओलंपिक में पदक जीते। खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री ने हर स्तर पर संवाद स्थापित किया। सांसद खेल प्रतिस्पर्धा देश के हर संसदीय क्षेत्र में हुई। ग्रामीण और जनपद स्तर तक हजारों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की।

पश्चिम उप्र खेल प्रतिभाओं से समृद्धशाली रहा है। मेरठ जनपद में खेल उपकरण एक जिला एक उत्पाद योजना में रखा है। दुनिया के खिलाड़ी मेरठ में बने उपकरणों का प्रयोग करते हैं। उप्र सरकार ने प्रदेश में एकलव्य क्रीड़ा कोष की स्थापना की है। इसके तहत योग्य प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। हर प्रकार का उत्तम माहौल दिया जाएगा। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक पाने वालों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।

PM मोदी ने मेरठ को दी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की सौगात, जिम में दिखाया अपना फिटनेस

ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। उन्हें नकद धनराशि प्रदान की गई। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में कई कदम बढ़ाए गए हैं। गांवों में खेल मैदान, ओपन जिम, स्टेडियम, मिनी स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार का सहयोग सभी कार्यक्रमों में प्राप्त हो रहा है।

अब यहां दंगाइयों को पता है कि वह कोई अराजकता करेंगे, सुरक्षा से खिलवाड़ करेंगे तो उन्हें वह रिटर्न भी होगा: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath #खेलेगा_यूपी_बढ़ेगा_यूपी pic.twitter.com/XRHd9abtGp

— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 2, 2022

मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम उप्र का माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा गया है। यहां की शांति भंग करने वाले लोगों को जेल भेजा गया। आज पश्चिम उप्र में शांति व्याप्त हो गई है। पलायन करने के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बहन-बेटियों के लिए खतरा बने लोगों को जेल पहुंचाया। दंगा करने वाले अगर फिर से समाज के लिए खतरा बनेंगे तो सरकार उनके लिए खतरा बनेगी।

Tags: cm yogimeerut newsup newsYogi News
Previous Post

इस देश में आसमान से मछलियों की हुई बरसात, ये है वजह

Next Post

PM मोदी ने यूपी के पहले खेल विवि का किया शिलान्यास, खिलाड़ियों से किया संवाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Tiffin
Main Slider

टिफिन में से लीक हो जाती है सब्जी, तो इन टिप्स की मदद से करें पैकिंग

07/11/2025
Winter
Main Slider

सर्दियों की छुट्टियों को बनाना चाहते है यादगार, ये जगहें पूरी करेंगी आपकी तमन्ना

07/11/2025
CM Yogi
राजनीति

राजद के समय सड़क और पुल का भी हो जाता था अपहरणः योगी

06/11/2025
CM Yogi held a public meeting in Bagaha, West Champaran.
राजनीति

पशुओं का चारा खाने वालों और जमीन कब्जाने वालों से रहें सावधान: सीएम योगी

06/11/2025
CM Yogi's roar in Sitamarhi, Bihar
Main Slider

सीतामढ़ी में सीएम योगी की हुंकार, बोले- जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं

06/11/2025
Next Post

PM मोदी ने यूपी के पहले खेल विवि का किया शिलान्यास, खिलाड़ियों से किया संवाद

यह भी पढ़ें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60.74 लाख के पार, 50 लाख से अधिक रोगमुक्त

28/09/2020
aparajita

इस दिशा में लगाएं विष्णु प्रिय अपराजिता, घर में आएगी सम्पन्नता

27/02/2025
CM Dhami

भू-कानून का समाधान हमारी सरकार की प्राथमिकता: पुष्कर सिंह धामी

27/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version