• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस देश में आसमान से मछलियों की हुई बरसात, ये है वजह

Writer D by Writer D
02/01/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अचानक से तूफान आए और आसमान से मछलियों की बारिश होने लगे तो आपको कैसा लगेगा। हाल ही में अमेरिका के टेक्सास में स्थित एक कस्बे में ऐसा ही हुआ। इस कस्बे में हुई बारिश के साथ आसमान से मछलियां भी गिर रही थीं। यह कस्बा अरकन्सास की सीमा पर स्थित है। लोगों ने मौके का फायदा भी उठाया। मछलियों को जमा करके घर ले गए।

आसमान से जब मछलियों की बारिश शुरु हुई तो पहले सभी को लगा कि ओला गिर रहे हैं। इसलिए कोई बाहर नहीं निकला। लेकिन जब बारिश थमी, तब लोगों ने देखा कि यह कोई सामान्य बारिश नहीं थी। पूरे टेक्सारकाना कस्बे में चारों तरफ मछलियां पड़ी थीं। द टेक्सारकाना गजट अखबार ने एक टायर बेचने वाली एजेंसी के मैनेजर टॉम ब्रिघम के हवाले से लिखा है कि उन्होंने आसमान से मछलियों को गिरते हुए देखा था। टॉम ने बताया कि यह मछलियों की ओलावृष्टि थी। मौसम तो टॉरनैडो वाला ही था। उनके टायर शॉप के बाहर भी 25-30 मछलियां गिरी पड़ी थी। जिनकी लंबाई 6 से 7 इंच थी। टॉम ने बताया कि पूरे शहर से मछलियों की बू आ रही थी। हवा में चारों तरफ मछलियों की गंध तेजी से फैल गई थी। ऐसे लग रहा था कि कोई मछली बाजार में खड़ा हो।

टॉम ने कहा कि उन्होंने फिर कुछ कर्मचारियों को मछलियां उठाने के लिए भेजा, ताकि कोई गलती से उन पर पैर रखकर गिर न पड़े। इससे चोट लग सकती है। टॉम ब्रिघम ने बताया कि इन मछलियों के सिर फटे हुए थे। जो यह बताता है कि ये बहुत ऊंचाई से गिरी थी। क्योंकि ये कॉन्क्रीट पर गिरने के बाद कुछ सेकेंड्स ही उछलकूद मचा पा रही थी, उसके बार मर जा रही थीं। कस्बे के लोगों ने इन छोटी मछलियों को जमा करके रख लिया ताकि वो बड़ी मछली फंसाने के लिए इन्हें कांटे में लगा सकें।

ऐसा ही नजारा एक कार कंपनी की डीलरशिप के सामने और टाइगर स्टेडियम में भी था। टाइगर स्टेडियम में बारिश से ठीक पहले सॉकर टीम प्रैक्टिस कर रही थी। बारिश में थोड़ी देर प्रैक्टिस करने के बाद जब मछलियां गिरने लगी तब खिलाड़ियों को घर की ओर जाना पड़ा। किसी एक खिलाड़ी ने बारिश के दौरान मछली पर भी किक मारा था, क्योंकि वह अचानक उसके पैरों के सामने आ गिरी थी। इसके बाद ही प्रैक्टिस मैच बंद कर दिया गया था।

PM मोदी ने मेरठ को दी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की सौगात, जिम में दिखाया अपना फिटनेस

टेक्सारकाना के समरहिल रोड पर तीन स्थानों पर मछलियों की बारिश हुई थी। कुछ लोगों ने बताया कि अरकन्सास राज्य की सीमाओं के आसपास के इलाकों में मछलियों की बारिश रिकॉर्ड की गई है। पहले तो टेक्सारकाना के लोगों को लगा कि नए साल पर कोई उनके साथ मजाक कर रहा है। लेकिन असल में यह एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है।

असल में जब टॉरनैडो समुद्र से होते हुए जमीन की तरफ आता है, तब वह अपने साथ छोटी मछलियों, मेंढकों, केकड़ों और अन्य जीवों को लाकर जमीन पर गिरा देता है। ऐसा कई बार वॉटरस्पाउट (Waterspout) के बनने से भी होता है। तूफान समुद्र के ऊपर बना। उससे निकले टॉरनैडो में मछलियां फंसी। जमीन पर पहुंचते ही टॉरनैडो कमजोर हुआ और बारिश के साथ मछलियां जमीन पर रिलीज हो गई।

नेशनल वेदर सर्विस के मौसम विज्ञानी गैरी शैटलियन ने कहा कि यह ठीक वैसा ही है जैसे हवा का झोंका कचरे को एक जगह से उठाकर दूसरी जगह गिरा देता है। इस टॉरनैडो ने लेक टेक्सोमा से मछलियों को उठाया होगा। क्योंकि तूफान आने पर समुद्री जीव-जंतु गहराई में चले जाते हैं। लेकिन नदियों और झीलों के जीव ऐसा करने में पिछड़ जाते हैं और वो तूफानों में फंस जाते हैं।

गैरी शैटलियन कहते हैं कि यह एक दुर्लभ प्रक्रिया है, जो कम ही देखने को मिलती है। दुर्लभ इसलिए क्योंकि इसके होने की प्रक्रिया काफी जटिल और मौके की तलाश से जुड़ी होती है। तूफान आते हैं। टॉरनैडो आते रहते हैं। लेकिन उनमें छोटे जीवों का फंसकर एक जगह से दूसरी जाकर गिरना यह दुर्लभ हो जाता है।

Tags: # world newsinternational nes
Previous Post

PM मोदी ने मेरठ को दी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की सौगात, जिम में दिखाया अपना फिटनेस

Next Post

दंगाई समाज के लिए खतरा बनेंगे तो सरकार उनके लिए खतरा बनेगी : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

मौत देने के लिए दो इंजेक्शन, फिर भी नहीं टूटी क्रिस्टा की सांस

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Next Post
cm yogi

दंगाई समाज के लिए खतरा बनेंगे तो सरकार उनके लिए खतरा बनेगी : योगी

यह भी पढ़ें

शशि थरूर ने रस्सी से खींचा ऑटो

शशि थरूर ने रस्सी से खींचा ऑटो, बोले- अमेरिका में 20 फीसदी टैक्स, तो भारत में 260 फीसदी टैक्स

26/02/2021
attached

गैंगस्टर सरताज उर्फ गुड्डे की 75 लाख की संपत्ति कुर्क

28/06/2022

इमरान खान ने PM मोदी, RSS भारत के लिए खतरनाक, खुद को कश्मीरियों का ‘ब्रांड एंबेसडर’ बताया

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version