• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तरक्की पाने के लिए करें ये आसान उपाय

Writer D by Writer D
07/11/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Business

Business

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वास्तुशास्त्र में घर, ऑफिस, बिजनेस (Business), दुकान आदि के लिए वास्तु के नियमों के बारे में बताया गया है। वास्तु अनुसार घर, ऑफिस, दुकान आदि के होने से स्वास्थ्य बेहतर, आय में वृद्धि, कार्य में सफलता और उन्नति मिलती है।

इन स्थानों पर जब वास्तु दोष होता है, उसका दुष्प्रभाव सेहत, आय, बिजनेस, नौकरी आदि पर भी होता है। आपके बिजनेस में तरक्की नहीं हो रही है, कामयाबी नहीं मिल रही है, तो आप एक बार वास्तु के कुछ उपायों को अपनाकर देख सकते हैं।

ऐसे करने से आपको कामयाबी मिल सकती है। आइए जानते हैं बिजनेस में कामयाबी के वास्तु उपायों के बारे में।

सफल बिजनेस (Business)के वास्तु उपाय

>> आप अपने ऑफिस, दुकान या फैक्ट्री में सफेद, क्रीम या हल्के रंग का उपयोग कर सकते हैं। इन रंगों से सकारात्मकता का प्रवाह होता है, जो तरक्की में सहायक माने जाते हैं।

>> वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर, ऑफिस, दुकान या फैक्ट्री में उत्तर दिशा कुबेर का माना जाता है, इसलिए आप अपना कैश काउंटर या तिजोरी उत्तर दिशा में ही रखें। इससे धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

>> यहां पर लगे हुए द्वार अंदर की ओर खुलने वाले होने चाहिए। साथ ही खिड़की, दरवाजे, आलमारी आदि सभी चीजें सही हालत में हों, टूटे न हों। खराब हैं, तो उनकी मरम्मत करा दें।

>> ऑफिस में जो भी मीटिंग हॉल है, उसमें आयताकार टेबल का उपयोग करें। दुकान आदि में भी ऐसा ही टेबल उपयोग में ला सकते हैं।

>> बिजनेस में तरक्की के लिए आप अपनी टेबल पर श्रीयंत्र, व्यापार वृद्धि यंत्र, क्रिस्टल वाला कछुआ, क्रिस्टल बॉल, हाथी आदि को रख सकते हैं। ये शुभता के प्रतीक हैं, इससे तरक्की के लिए सकारात्मक वातावरण बनते हैं।

>> बिजनेस में तरक्की के लिए आप कार्य स्थल पर पांचजन्य शंख को स्थापित करें और नियमित विधि विधान से उसकी पूजा करें। आपको लाभ होगा। शंख को माता लक्ष्मी का भाई मानते हैं क्योंकि दोनों की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी। शंख की पूजा से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

>> कार्यस्थल पर बिजनेस मालिक का रूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में हो और बैठते समय मुख उत्तर की ओर हो, तो उत्तम रहता है। जहां बैठें, उसके ठीक पीछे एक ठोस दिवार होनी चाहिए। कोई कांच की दिवार या खिड़की न हो।

>> ऑफिस का मुख्य द्वार उत्तर दिशा में हो तो, बहुत अच्छा है। उत्तर-पश्चिम या उत्तर-पूर्व दिशा में भी मुख्य द्वार का होना ठीक माना जाता है। मुख्य द्वार के सामने किसी प्रकार की कोई रुकावट न हो। इससे कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और उन्नति होती है।

Tags: Astrologyvastu for businessVastu Tips
Previous Post

शुभ काम पर जाने से पहले खाया जाता है दही-चीनी, जानें क्यों

Next Post

यहां न रखें तुलसी का पौधा, बर्बाद हो जाएगा परिवार

Writer D

Writer D

Related Posts

Kundali
धर्म

जाने कब पार्टनरशिप में शुरू किया गया काम होता है सफल

14/03/2026
Hair
फैशन/शैली

बिना स्ट्रेटनर के करें बाल स्ट्रेट, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

14/03/2026
dahi capsicum
फैशन/शैली

हल्का और चटपटा खाने की इच्छा को पूरी करेगी ये डिश, फटाफट हो जाएगी तैयार

14/03/2026
Foundation
Main Slider

नए घर की नींव में इन चीजों को जरूर रखें, बुरी शक्तियों का प्रभाव होता है कम

14/03/2026
vastu tips
फैशन/शैली

इन दिशाओं में लगाएं घड़ी, धन का होगा आगमन

14/03/2026
Next Post
Tulsi

यहां न रखें तुलसी का पौधा, बर्बाद हो जाएगा परिवार

यह भी पढ़ें

Amit Shah

सपा, बसपा, कांग्रेस को वोटबैंक की चिंता : अमित शाह

12/04/2024

सीएम योगी ने एडीजी आशुतोष पाण्डेय को दी प्रथम स्थान की ट्रॉफी

23/12/2021
Airtel and Tata Group join hands, prepare for 5G network solution

एयरटेल और टाटा ग्रुप ने मिलाया हाथ, 5G नेटवर्क सॉल्यूशन के लिए हुई तैयारी

22/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version