• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा सरकार के कारनामें याद दिलाएंगे तो सपा मुखिया पानी-पानी हो जाएंगे : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
03/12/2021
in Main Slider
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा कि बुंदेलखंड में समाजवादी पार्टी की सरकार के कारनामें याद दिलाएंगें तो सपा मुखिया अखिलेश यादव पानी-पानी हो जाएंगे। कैसे पिछली सरकार ने बुंदेलखंडवासियों के हक पर डाका डाला था, कैसे बुंदेलखंड को बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसाया गया था? किस प्रकार बुन्देलखण्ड के हिस्से की खनिज संपदा लूट कर समाजवादी नेताओं ने कुनबे की और अपनी जेबें भरी थी। 2017 के पहले के बुन्देलखण्ड की स्थिति को लोग भूले नहीं हैं।

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जनकल्याणकारी और गरीब कल्याण की दिशा में किये गए कार्यों की वजह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनता जनार्दन का आशीर्वाद हासिल है। 2014, 2017, 2019 की तरह एक बार फिर 2022 में जनता का आशीर्वाद इस जोड़ी को जरूर मिलेगा।

सिंह ने कहा कि यह किसी से छिपा नहीं है कि पिछली सरकार ने संसाधनों की खुली लूट अपने कुनबे के लिए की थी। सपा सरकार में हुए खनन घोटाले इसकी बानगी भर है। योगी सरकार बनी तो आज घोटालेबाज जेल में सजा काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के लोग वह दिन नहीं भूले हैं। जब पिछली सरकार ने उन्हें पीने के पानी के लिए भी तरसा दिया था। मोदी जी ने लोगों की मदद के लिए पानी वाली ट्रेन भेजी थी। तब भी अपरिपक्वता का परिचय देते हुए लोगों को यूं ही छोड़ दिया था।

2017 के बाद से बुन्देलखण्ड को 22 घंटे बिजली मिल रही है। सिंचाई के लिए भरपूर पानी की उपलब्धता के लिए बरसों से लंबित सिंचाई परियोजनाएं भी हमने पूरी की हैं। अब हम हर घर में पीने के पानी की भी व्यवस्था कर रहे हैं। बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे भी लगभग बनकर तैयार हो गया है। डिफेंस कॉरिडोर की भी सौगात मोदी सरकार ने बुन्देलखण्ड को दी है। यह क्षेत्र अब प्रदेश को सौर ऊर्जा से बनी बिजली भी सप्लाई कर रहा है। मोदी व योगी की सरकार ने रोजगार के अनगिनत अवसर दिए हैं। इस कारण बुंदेलखंड पिछड़ेपन के दाग को धुलकर आगे बढ़ रहा है। इससे सपा मुखिया को तकलीफ हो रही है।

सपा से गुंडे-माफियाओं को निकाल तो पार्टी में कुछ नहीं बचेगा : केशव

उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन को समाजवादी सरकार का गुंडाराज भी याद है। खनन के नाम पर वसूली के गंदे खेल और कानून व्यवस्था से खुलेआम खिलवाड़ को उसने देखा है। बहन-बेटियों पर अत्याचार करने वाले मंत्री पद पाकर न्याय व्यवस्था को कैसे चिढाते थे यह भी जनता ने देखा है। जनता उनके कारनामों से भली-भांति परिचित है। उन्होंने कहा सपा के शासनकाल में गुंडों का राज था और आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता के हक पर सपा सरकार ने कैसे डाका डाला यह किसी से छिपा नहीं है। महिला, विधवा, वृद्ध, दिव्यांग पेंशन योजनाओं में गड़बड़ियां की गई। कागजों में ही पेंशन दी जाती थी। मृतक लोगों को भी पेंशन देने का रिकॉर्ड सपा सरकार के पास ही है। आज योगी सरकार 88 लाख लोगों को सीधे उनके खाते में विभिन्न योजनाओं में पेंशन दे रही है। यह समाजवादी सरकार के आंकड़ों के मुकाबले दो गुने से ज्यादा तो है ही, साथ ही यह प्रक्रिया और भी अधिक पारदर्शी है। आज हर जरूरतमंद को पेंशन मिल रही है। यह हमारे सबका साथ और सबका विकास की नीति के कारण ही संभव हुआ है। अब जनता अखिलेश के झूठे, लुभावने वादों में नहीं फंसने वाली है।

Tags: Swatantradevup news
Previous Post

हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है योगी सरकार, चरम पर है महिला अपराध : सतीश चन्द्र

Next Post

सरलता और सहजता की प्रतिमूर्ति थे डॉ. राजेंद्र प्रसाद : दयानंद पांडेय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi inaugurated the Siddharthnagar Festival
Main Slider

उपद्रव से उत्सव प्रदेश की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

28/01/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को मिले 1035 नए सहायक अध्यापक, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र

28/01/2026
CM Dhami
राष्ट्रीय

अजित पवार के निधन पर सीएम धामी ने जताया दुख

28/01/2026
Ajit Pawar
Main Slider

अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक

28/01/2026
CM Yogi
Main Slider

कब्जामुक्त कराएं जमीन, बख्शे न जाएं भू माफिया: सीएम योगी

28/01/2026
Next Post

सरलता और सहजता की प्रतिमूर्ति थे डॉ. राजेंद्र प्रसाद : दयानंद पांडेय

यह भी पढ़ें

सपा ने चार पूर्व विधायकों समेत छह टिकट किये फाइनल, इन सीटों पर सस्पेंस बरकरार 

24/01/2022
Calf groom

अनोखी शादी! बग्गी में बैठकर दुल्हनियां ब्याहने निकला बछड़ा, जमकर नाचे बाराती

04/02/2021
education

लाइटहाउस आईटीआई व पालीटेक्निक योजना शीघ्र होगी शुरू

08/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version