• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लाइटहाउस आईटीआई व पालीटेक्निक योजना शीघ्र होगी शुरू

Writer D by Writer D
08/05/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
education
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। व्यावसायिक ( Vocational) और प्राविधिक (technical education) शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वाकांक्षी पहल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार विशिष्ट विशेषताओं वाले लाइटहाउस पॉलीटेक्निक और आईटीआई स्थापित कर रही है और शीघ्र ही ये क्रियाशील भी हो जाएंगे।

शिक्षा (Education) क्षेत्र के सभी विभागों द्वारा दी गई कार्य योजना के अनुसार आगामी 100 दिनों में आधुनिक प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम का संचालन शुरू हो जाएगा। इन विषयों में सम्मिलित ड्रोन टेक्नॉलजी, साइबर सिक्युरिटी, डाटा साइंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, सौर ऊर्जा आदि से संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ किया जाएगा।

लाइटहाउस पालीटेक्निक व आईटीआई (IIT) 

वहीं आगामी 6 माह में 5 लाइटहाउस आईटीआई स्थापित होंगे, जिनमे कई विशेषताएँ होंगी। प्रदेश में वर्तमान में संचालित 15 से 20 सरकारी आईटीआई को भी लाइटहाउस आईटीआई के रूप में विकसित किया जाएगा जो संबंधित ट्रेड हेतु अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बेंचमार्क होंगे।

इनमें विशिष्ट कौशल या मांग के अनुरूप, किन्ही भी एक या दो ट्रेड का उच्चीकरण किया जाएगा।  इन ट्रेड का चयन अध्ययन करके व विशेषज्ञों के साथ परामर्श के बाद किया जाएगा। इन लाइटहाउस आईटीआई को स्वच्छ और ऊर्जा संरक्षित करने हेतु हरित कैंपस बनाया जाएगा, इनमे दिव्यांग जन हेतु विशेष व्यवस्था होगी, उद्योगों की सहभागिता व शत प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित किया जाएगा और ट्रेड, इंफ्रास्ट्रक्चर, व प्रशिक्षण राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय मापदंड के अनुरूप होगा। साथ ही, इसी अवधि में आठ नए राजकीय आई टी आई को पीपीपी मॉडल पर भी क्रियाशील किया जाएगा।

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम के जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

प्रदेश में वर्तमान में 304 राजकीय और 2963 निजी आई टी आई हैं, जिनकी प्रशिक्षण क्षमता, क्रमशः, , 1,72,352, और 4,58,243 है। प्राविधिक शिक्षा  के अंतर्गत डिप्लोमा सेक्टर में वर्तमान में 149 राजकीय, 19 अनुदानित, 1266 निजी व 7 अन्य पॉलीटेक्निक संस्थान कार्यशील हैं। इनकी प्रवेश क्षमता राजकीय में 36,879, अनुदानित में 10,464, अन्य में 656, और निजी में 1 लाख 76 हजार 436 है।

आगामी 6 महीनों में 10 लाइटहाउस पालीटेक्निक परियोजना का प्रारंभ होगा। यह अखिल भारतीय प्राविधिक शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और एनबीए मानक के अनुरूप सेंटर ऑफ एक्सेलेन्स के रूप में विकसित किये जाएंगे। इनमें यहाँ खेलकूद, जीवन कौशल, और व्यक्तित्व विकास के मॉड्यूल आउटसोर्स किये जाएंगे; नवीन प्रोद्योगिकी एवं उद्योग आधारित पाठ्यक्रम, चलाए जाएंगे और छात्राओं के लिए विशेष प्रबंध होगा। इनका कैंपस पूर्ण रूप से डिजिटल, क्लीन और ग्रीन होगा जिसमे सौर ऊर्जा का प्रयोग होगा।

इन विशिष्ट पालीटेक्निक में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी से छात्र और शिक्षक एक्सचेंज प्रोग्राम चलाए जाएंगे और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थानों द्वारा शिक्षण और प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रदेश सरकार द्वारा व्यावसायिक व प्राविधिक शिक्षा (education) को रोजगार परक और आवश्यकताओं के अनुसार उनका आधुनिकीकरण करने की पहल जारी है। ऐसा अनुमान है कि आगामी पाँच वर्षों में 10 लाख युवाओं का व्यावसायिक प्रशिक्षण पूर्ण किया जाएगा और प्रदेश में स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। इसी अवधि में समस्त पाठ्यक्रमों के लिए ई-कंटेन्ट भी उपलब्ध हो जाएगा।

रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में फंक्शन के दौरान जमकर छुई चाकूबाजी, एक छात्र की मौत

 

Tags: Lucknow Newstechnical educationup newsvocational education
Previous Post

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

Next Post

जलजीवन मिशन की परियोजनाओं की समयबद्धता को लेकर सीएम योगी सख्त

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Next Post
cm yogi

जलजीवन मिशन की परियोजनाओं की समयबद्धता को लेकर सीएम योगी सख्त

यह भी पढ़ें

voting

UP Election: 01 बजे तक 39.07 फीसदी मतदान, सबसे ज़्यादा सहारनपुर में वोटिंग

14/02/2022
Congress

‘भारत जोड़ो’ के डेढ़ महीने में टूट गई तेलंगाना कांग्रेस की एकता, 12 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

19/12/2022
Chief Minister Yogi inaugurated 7 projects in KGMU campus

एक युग की चिकित्सा परंपरा और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा का प्रतीक है केजीएमयू : सीएम योगी

14/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version