• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शरीर में दिखे ये संकेत तो समझ जाए आपकी इम्यूनिटी है कमजोर

Writer D by Writer D
30/12/2021
in फैशन/शैली
0
immunity

immunity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना काल के बाद से जरूरी हैं कि सावधानी बरती जाए और खुद के इम्यून (Immune) सिस्टम को मजबूत बनाया जाए। इम्यून सिस्टम मजबूत होता हैं तो बीमारियों से लड़ने में आसानी होती हैं। लेकिन कई बार हमें पता भी नहीं होता हैं और इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता हैं। ऐसे में आज हम आपको उन संकेत के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिखाते हैं कि आपकी इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर होने लगी हैं। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में और रखें खुद को स्वस्थ।

जल्दी-जल्दी जुकाम या इंफेक्शन होना

अगर आपको अक्सर ही सर्दी-जुकाम की दिक्कत बनी रहती है या मौसम बदलने पर जल्दी-जल्दी ज़ुकाम-खांसी होती है। तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगा है। इतना ही नहीं अगर किसी भी बीमारी का संक्रमण आपको बहुत आसानी से हो जाता है। तो भी ये लक्षण वीक इम्यूनिटी के संकेत हो सकते हैं।

थकावट महसूस होना

अगर आपको बिना वजह थकावट महसूस होती है या बॉडी के किसी भी पार्ट में अक्सर दर्द बना रहता है। तो ये कमजोर इम्यूनिटी का एक संकेत है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी सारी एनर्जी बीमारियों से लड़ने में लग जाती है जिससे आपको थकावट का अहसास होता है।

एलर्जी की शिकायत

बहुत से लोगों को एलर्जी की शिकायत होती है जिसकी वजह से उन्हें मौसमी बुखार होता रहता है। लेकिन अगर आपकी आंखों में हमेशा पानी रहता है, खाने की किसी चीज से आपको रिएक्शन हो जाता है, स्किन रैशेज, जोड़ों में दर्द और पेट में हमेशा दिक्कत रहती है तो ये भी आपके इम्यून सिस्टम के कमजोर होने का एक संकेत हो सकता है।

घाव भरने में समय लगना

घाव भरने के दौरान स्किन पर सूखी पपड़ी बनती है जो खून को शरीर से बाहर निकलने से रोकती है। अगर आपका घाव जल्दी नहीं भरता है तो हो सकता है कि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो गया हो। यही समस्या सर्दी और फ्लू के साथ भी है। ज्यादातर लोग एक सप्ताह के बाद ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर आपको अधिक समय फ्लू रहता है, तो हो सकता है कि आपका शरीर संक्रमण से नहीं लड़ पा रहा है।

पेट से जुड़ी दिक्कतें होना

इम्यूनिटी कमजोर होने के लक्षणों में पेट सम्बंधित दिक्कतें भी शामिल हैं। अगर आपके पेट में अक्सर दर्द होता है या कब्ज, जी मिचलाने और उल्टी महसूस होने की दिक्कत होती है। तो भी ये संकेत इम्यूनिटी कमजोर होने की ओर इशारा करते हैं। दरअसल इम्यूनिटी कमजोर होने पर बैक्टीरिया आसानी से शरीर पर हमला करते हैं और पेट में चले जाते हैं। जिसकी वजह से आपको पेट सबंधित दिक्कतें बनी रहती हैं।

बार-बार बीमार पड़ना

मौसम बदलने पर बीमार पड़ना आम बात है, खासकर सर्दियों के महीनों में। लेकिन अगर आप हर मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है। इम्यून सिस्टम बैक्टीरिया, वायरस और बीमारी से लड़ता है। अगर आप को अक्सर यूरिन इन्फेक्शन, मुंह के छाले, जुकाम या फ्लू की शिकायत रहती है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

पाचन की समस्या

आंतों में मौजूद बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम पर सीधा प्रभाव डालते हैं। अगर आपको बार-बार दस्त, अल्सर, गैस, सूजन, ऐंठन, या कब्ज की शिकायत रहती है तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका इम्यून सिस्टम सही से काम नहीं कर रहा है। प्रोबायोटिक्स, लैक्टोबैसिली और बिफीडो अच्छे बैक्टीरिया होते हैं और ये संक्रमण से आंत की रक्षा करते हैं। इन बैक्टीरिया की कम मात्रा भी इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाती है।

Tags: health tipshealth tips in hindiimmune systemOmicron
Previous Post

रात में नहीं इस समय अपने पार्टनर के साथ बनाए संबंध, रहेंगे एक्टिव

Next Post

गुरुवार को पूजा करने से हर बिगड़े काम बन जाएंगे, बस करना होंगे ये सरल उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Sawan
धर्म

धन के भंडार भरे रहेंगे धारण करें रुद्राक्ष, जाने चमत्कारी लाभ

06/11/2025
Pot
Main Slider

इस दिशा में न रखें पानी का घड़ा, समस्याओं से घिर जाएगा जीवन

06/11/2025
Gita Jayanti
धर्म

कब मनाई जाएगी गीता जयंती? नोट करें शुभ मुहूर्त

06/11/2025
Positive Energy
धर्म

इस हिस्से में लगाएं विंड चाइम, घर में होगी धन की बरसात

06/11/2025
Swastika
धर्म

इस दिशा में बनाएं स्वस्तिक चिन्ह, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन

06/11/2025
Next Post
Lord Vishnu

गुरुवार को पूजा करने से हर बिगड़े काम बन जाएंगे, बस करना होंगे ये सरल उपाय

यह भी पढ़ें

poisonous well water

कुआं में जहरीली गैस का रिसाव, पिता और दो बेटों समेत पांच की मौत

05/07/2024
Rajeev Satav

नहीं रहे कांग्रेस के युवा सांसद राजीव सातव, कोरोना से हुआ निधन

16/05/2021
CM Vishnudev

नन्ही मुस्कानों के संग मुख्यमंत्री ने मनाया अपना जन्मदिन

21/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version