Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रखना चाहते हैं अगर अपनी हेल्थ का ख्याल तो एक बार जरूर खाए ये फल

मौसंबी

मौसंबी

देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर आ गई है। वहीं दूसरी तरफ गर्मियों का मौसम ऐसे में खुद को स्वस्थ्य और सेहतमंद बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसलिए खुद को फिट और मजबूत बनाए रखने के लिए हम कई चीजों का सेवन करते हैं। ऐसे में गर्मियों के मौसम में फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ताकि शरीर को मजबूत और स्वस्थ्य बनाए रखा जा सके।

मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार बोले, एक बार हम खेलेंगे तो पीछे मुड़कर नहीं देखेंग

गर्मी के मौसम में मौसंबी का सेवन करना भी बहुत उपयोगी माना जाता है। क्योंकि मौसंबी में फाइबर, विटामिन और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए गर्मियों में मौसंबी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आज हम आपको मौसंबी के कुछ फायदे बताने जा रहे हैं।

इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए मौसंबी का सेवन किया जाना बहुत अच्छा माना जाता है। आप मौसंबी का जूस भी पी सकते हैं। मौसंबी में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है, जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। इसलिए कोरोना काल में म्यूनिटी मजबूत रखने के लिए लोगों को मौसंबी का सेवन करने की सलाह दी गई थी।

जानिए आखिर क्यों मैक्सवेल से नाराज हैं युजवेद्र चहल

मौसंबी से शरीर रहता है ठंडा मौसंबी खाने से शरीर ठंडा रहता है।  खास बात यह है कि आप मौसंबी का जूस या सिरका बनाकर भी खा सकते हैं। मौसंबी की एक खासियत यह भी है कि यह एक महीने तक खराब नहीं होती है। इसलिए गर्मियों के सीजन में यह एक अच्छा फल माना जाता है। इसलिए गर्मियों के सीजन में मौसंबी खाने की सलाह दी जाती है।

मौसंबी से खून रहता है साफमौसंबी खाने से शरीर का खून साफ रहता है. जिससे पेट की तकलीफे भी नहीं होती है।  इसके अलावा मौसंबी त्वचा से जुड़े रोगों में भी फायदेमंद मानी जाती है, मौसंबी खाने से रंग में भी निखार आता है। जबकि मुंह में होने वाले छाले की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसलिए मौसंबी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि गर्मी में मौसंबी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

मुंबई के खिलाडी पोलार्ड एक बार फिर लोगों के निशाने पर

ब्लड प्रेशर को रखता है नियंत्रितमौसंबी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर की समस्या से भी निजात मिलती है। क्योंकि मौसंबी बॉडी को डिटॉक्सीफाई करता है और इसका सेवन करने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। इसलिए यह ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

 

मौसंबी खाने से नहीं होती गैस और कब्ज की समस्यागैस और कब्ज की समस्या एक बड़ी प्राब्लम बनती जा रही है। लेकिन अगर आप मौसंबी का हर दिन सेवन करते हैं तो इससे आपको गैस और कब्ज की समस्या से भी राहत मिलेगी। ऐसे में जिन लोगों को गैस और कब्ज की समस्या होती है उन्हें मौसंबी खाने की सलाह दी जाती है।

 

Exit mobile version