• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिलेशनशिप में महिला पार्टनर करने लगी हैं इग्नोर, ऐसे बचाए अपना रिश्ता

Writer D by Writer D
10/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Breakup
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रिलेशनशिप में अक्सर नोंकझोंक होती रहती हैं जो समय के साथ ठीक हो जाती हैं। लेकिन जब पार्टनर इग्नोर करने लग जाए तो रिश्ते में खटास बढ़ सकती हैं। हांलाकि लड़की जब लड़के को इग्नोर करने लगे तो इसका कुछ ना कुछ कारण जरूर होता हैं।

समय रहते इस कारण को ना जान पाए तो रिश्ता टूटने की कगार पर भी पहुंच सकता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं कि जो आपकी समस्या का समाधान कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

इग्नोर करने की वजह जानें

लड़की अगर अपने दोस्त या प्यार को इग्नोर कर रही है, तो अवश्य इसके पीछे कोई न कोई कारण जरूर होता है। ऐसे में लड़के को सबसे पहले उनके इग्नोर करने की वजह जाननी होगी। इसके लिए बीते दिनों की कुछ बातों को याद करें कि कहीं आपने उनसे कुछ ऐसा वैसा तो नहीं कह दिया, जो उन्हें पसंद न आया हो। बीते कुछ दिनों की चैट को दोबारा पढ़ें। एक बार कारण पता चल जाए कि आखिर लड़की क्यों इग्नोर कर रही, तो उसके अनुरूप ही तरीकों को अपनाना होगा।

प्रेशर न बनाएं

अगर लड़की एकाएक इग्नोर कर रही है, तो उसे बार-बार कॉल करके बात करने का प्रेशर न बनाएं। ऐसा बार-बार करने से वो इरिटेट हो जाएंगी। ऐसे में आप उन्हें फोन करने की जगह मैसेज करें ताकि समय मिलने पर जब वो नॉर्मल हो जाएं, तो वो आपको खुद कॉल करें और बताएं कि आखिर वो क्यों इग्नोर कर रही थी।

माफी मांगें

अगर लड़की आपकी किसी गलती के कारण नाराज है या फिर उन्होंने आपको अचानक इग्नोर करना शुरू कर दिया है, तो बिना देर किए तुरंत उस गलती के लिए माफी मांग लें। ऐसा इसलिए क्योंकि गलती आपकी है और इसके बाद भी अगर आप माफी नहीं मांगेंगे तो इससे रिश्तों के बीच दूरियां बढ़ा सकती है। ऐसे में लड़के बिना देर किए तुरंत माफी मांग लें। अगर लड़की की फीलिंग्स आपके लिए सच्ची होंगी, तो वो समझेगी और आपकी गलती को माफ कर देंगी।

ज्यादा न सोचें

कई बार लड़की के इग्नोर करने पर कुछ लड़के बेहद परेशान हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगता है कि लड़की उन्हें धोखा दे रही है। ऐसी बातें मन में आते ही लड़के कुछ गलत कदम उठा लेते हैं, जिससे रिश्ता सुधरने की बजाय और ज्यादा बिगड़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि जब लड़की इग्नोर करे तो दिमाग में नकारात्मक सोच न आने दें।

मी टाइम के लिए समय दें

गर्लफ्रेंड इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए, इसका एक जवाब यह हो सकता है कि उन्हें उनके लिए समय दें। कई बार ऐसा होता है कि नए-नए रिश्ते में आने के बाद आप हर समय उनके साथ बिताने में लगे रहते हैं। अगर वो दूर होती हैं, तो पूरे समय फोन पर आप उनसे बात करते हैं। ऐसे में कई बार जब उन्हें उनका मी टाइम नहीं मिलता तो वो इरिटेट हो सकती हैं। कई बार इस बात से परेशान होकर भी वो आपको इग्नोर कर सकती है। इसलिए पार्टनर के मी टाइम का महत्व भी समझें।

कमियां न निकालें

लड़की इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए, इसके लिए एक बात का ध्यान अवश्य रखें कि ऐसे समय में पार्टनर की कमियां न निकालें। अगर लड़की आपको नजरअंदाज कर रही है, तो उस समय लड़की में कमियां निकालने से बचें। साथ ही ऐसी कोई बात न करें, जिससे बात बनने की जगह और बिगड़ जाए। ऐसे में लड़की से प्यार से बात करके उसे मनाने की कोशिश करें।

तारीफ करें

गर्लफ्रेंड इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए, अगर ये सोच रहे हैं तो ये तरीका काम आ सकता है। यह बात तो सच है कि लड़कियों को तारीफ सुनना पसंद होता है, इस बात का फायदा आपको यहां मिल सकता है। अगर लड़की आपको इग्नोर कर रही है, तो ऐसे में लड़की की तारीफ करें जैसे उसकी अच्छी आदते, लूक्स व स्वभाव को लेकर उन्हे कुछ कह सकते हैं। ऐसा करने से लड़की को अच्छा महसूस होगा और वो आपसे सही से बात करना शुरू कर सकती है।

दोस्ती का रिश्ता बनाएं

कई बार लड़कियां अपने मन की बात पार्टनर से शेयर नहीं कर पाती हैं। ऐसे में उनकी परेशानी को समझने के लिए दोस्त बनकर उनसे बात करें। दोस्त बनकर बात करने से वो अपनी सारी बातें आपसे आसानी से कह सकती है। फिर आप भी उस समस्या को दूर करने का प्रयास कर सकते हैं। इससे लड़की आपको इग्नोर करना बंद कर सकती है।

Tags: girl ignoringRelationship Tipsrelationship tips in hindi
Previous Post

बालों के लिए उपलब्ध है कई वैराइटी की कंघियां, जानें आपके लिए कौनसी रहेगी बेस्ट

Next Post

आज ब्रेकफ़ास्ट में बनाए मीठा पराठा, बच्चे और बड़े सभी करेंगे तारीफ

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post

आज ब्रेकफ़ास्ट में बनाए मीठा पराठा, बच्चे और बड़े सभी करेंगे तारीफ

यह भी पढ़ें

Transfer

योगी सरकार ने किया 20 PPS अफसरों का ट्रांसफर, प्रदीप वर्मा बने ASP सीएम सिक्योरिटी

26/07/2022
अमर सिंह का पार्थिव शरीर

अमर सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली लाया गया, कल दोपहर बाद होगा अंतिम संस्कार

02/08/2020

हर जिले में तैनात होंगे ATS SPOT कमांडो, कामयाब नहीं होने देंगे आतंकियों के मंसूबे

06/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version