Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खेत में चल रही अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही अवैध असलहा की डिमांड बढ़ गई है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अवैध तमंचा फैक्ट्री का कारोबार जोरों पर है। पुलिस ने कई खुलासे भी किए हैं, लेकिन जब खेत में तमंचे की फसल पुलिस में देखी तो होश उड़ गए।

पिछले कई दिनों में पुलिस ने कई तमंचा फैक्ट्री पर छापा मारा। मेरठ के लिसाड़ी गेट, किठौर, राधना और खरखोदा अवैध तमंचा फैक्ट्री के प्रमुख केंद्र रहे हैं। लेकिन इस बार मेरठ के इंचोली में पुलिस ने एक अनोखी तमंचा फैक्ट्री पर छापा मार दिया। मेरठ के थाना इंचोली क्षेत्र में खेत के बीच में तमंचा बनाने के गोरखधंधा चल रहा था।

इसके लिए बकायदा मशीनें लगाई गई थी। मिस्त्री, मजदूर और कारीगर मिलकर देसी तमंचा तैयार कर रहे थे। इन देसी तमंचा को बनाने में इन लोगों को महारथ हासिल है। इसीलिए डिमांड भी ज्यादा है। तमंचा सप्लाई करने के लिए बकायदा सेलिंग एजेंट भी नियुक्त किए थे, जो एक तमंचे को तीन से पांच हजार में बदमाशों को बेच देते थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली जिसके बाद थाना इंचोली पुलिस ने खेत के बीच में चल रही तमंचा फैक्ट्री पर छापा मार दिया। खेत में तमंचे की फसल देखकर पुलिस के होश उड़ गए।

छत से नीचे गिरकर दर्जी की मौत, गेट की नुकीले किलों में फंसा शव

अलग-अलग तरह के कुछ बने और कुछ अधबने देसी तमंचे बरामद किए गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने हथियार तैयार करने का सामान भी बरामद किया और तमंचा फैक्ट्री में काम कर रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरोह का सरगना पहले भी तमंचा सप्लाई के मामले में जेल जा चुका है। इन दिनों पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वालों पर फोकस बना रखा है। जिसके चलते लगातार हथियार फैक्ट्री पकड़ी जा रही है।

Exit mobile version