• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस मुठभेड़ में अवैध शराब तस्कर घायल, साथी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
30/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
arrested
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। अपराध, अपराधियों एवं अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बड़ागांव पुलिस,स्वाट तथा आबकारी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली।

संयुक्त टीम ने अवैध शराब बिक्री व निष्कर्षण में संलिप्त शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल कर दिया व उसके साथी को को भी अवैध असलहा कारतूसों व अवैध शराब समेत दबोच लिया। दोनों की निशानदेही पर अपमिश्रित शराब भी बरामद की। एसपी सिटी ने बताया कि यह अवैध शराब चुनाव को प्रभावित करने के लिए तैयार की जा रही थी।

एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी शनिवार की सुबह तड़के बड़ागांव पुलिस, स्वाट व आबकारी टीम के साथ टांकोरी क्रासिंग पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक सफेद स्कूटी में दो व्यक्ति ग्राम बिरगुवां की ओर से आते हुए दिखाई दिये। उन्हें पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। तो दोनों तेज गति से स्कूटी से भागने लगे। पीछा करने पर दोनों व्यक्तियों ने कबूतरा डेरा ग्राम टांकोरी के खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मुड़कर पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायर किया।इसमें पुलिस टीम बाल बाल बची। जवाब में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर फायर किये गये। जिससे दोनों व्यक्ति में से एक व्यक्ति घायल होकर वहीं गिर पड़ा। जबकि दूसरे ने आत्मसमर्पण कर दिया। घायल व्यक्ति द्वारा अपना नाम जगजीवन राम पुत्र राजाराम राय निवासी ग्राम टांकोरी थाना बडागांव बताया गया।

उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर, दो अदद कारतूस 315 बोर जिन्दा, व एक अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम प्रहलाद यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासी ग्राम विरगुवां थाना बडागांव बताया। उसके कब्जे से एक अदद 32 बोर तमंचा व तीन अदद कारतूस जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास है। साथ ही यह शराब चुनाव में सप्लाई करने को बनाई जा रही थी।

बरामद माल

दोनों की निशानदेही पर अवैध शराब 700 क्वार्टर भरे हुए,एक जरी केन में 50 लीटर व दो प्लास्टिक की पिपिया में अपमिश्रित शराब 15-15 लीटर, एक प्लास्टिक की पन्नी में यूरिया चार किलो ग्राम, 3202 बारकोड/क्यूआर कोड, बिना ढक्कन खाली प्लास्टिक की 400 सीसियां तथा खाली ढक्कन क्वार्टर 1040 व एक मग, दो छन्नी, एक छोटी कैची, एक प्लास्टिक की बाल्टी, एक प्लास्टिक की कील व तीन छोटा पेचकस व स्कूटी यूपी 93 ए एक्स 4206 बरामद हुई है।

Tags: crime newsJhansi newsup news
Previous Post

नाती ने वृद्धा को लूटपाट कर पीट-पीट के किया अधमरा

Next Post

दरोगा की बेटी से मकान मालिक ने की दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
rape

दरोगा की बेटी से मकान मालिक ने की दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Hartalika Teej

इस दिन रखा जाएगा हरतालिका तीज व्रत, जानिए महत्व और कथा

14/09/2023

संदिग्ध बैग में बम की सूचना, NSG की टीम मौके पर

14/01/2022
बांके बिहारी मंदिर

आज से खुल गए बांके बिहारी मंदिर के कपाट, नए नियमों के साथ मिलेगा प्रवेश

25/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version